Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Food items can be tested in a mobile van for Rs 100, with results available in 15 minutes.

Yamuna Nagar News: मोबाइल वैन में 100 रुपये में होगी खाद्य पदार्थों की जांच, 15 मिनट में रिपोर्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Food items can be tested in a mobile van for Rs 100, with results available in 15 minutes.
यमुनानगर में खाद्य पदार्थों के लिए गए सैंपल को सील करते कर्मचारी। आर्काइव
यमुनानगर। अब जिले के लोगों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच करवाने के लिए प्रयोगशालाओं के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से जिले में मोबाइल फूड टेस्टिंग लेबोरेटरी वैन भेजी जा रही है। इस वैन में लोग मात्र 100 रुपये शुल्क देकर दूध, मिठाई, तेल और मसाले समेत विभिन्न खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच करवा सकेंगे। खास बात यह है कि जांच करवाने के महज 15 से 20 मिनट के भीतर रिपोर्ट भी मिल जाएगी। यह सुविधा 17 से 30 नवंबर तक जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन

जिला खाद्य सुरक्षा विभाग के अनुसार मोबाइल फूड टेस्टिंग लेबोरेटरी वैन के माध्यम से लोग अपने घरों में इस्तेमाल होने वाले खाद्य पदार्थों के साथ बाजार से खरीदे गए सामान की गुणवत्ता की भी जांच करवा सकेंगे। इसमें दूध और दूध से बने उत्पाद, मिठाई, खाद्य तेल, चावल, मसाले, फलों के जूस सहित अन्य खाद्य पदार्थों के नमूनों की जांच की जाएगी। यदि किसी व्यक्ति को खाद्य पदार्थ की गुणवत्ता पर संदेह है तो वह वैन में उसका सैंपल देकर जांच करवा सकता है।
विज्ञापन


इन तारीखों में अलग-अलग स्थानों पर उपलब्ध रहेगी वैन :
जिला फूड सेफ्टी इंस्पेक्टर डॉ. गुलाब सिंह ने बताया कि मोबाइल फूड टेस्टिंग लेबोरेटरी वैन 17 और 18 नवंबर को यमुनानगर शहर में उपलब्ध रहेगी। इसके बाद 19 नवंबर को जगाधरी शहर में पहुंचेगी। वहीं 20 से 24 नवंबर तक कपालमोचन मेले में वैन खड़ी रहेगी, ताकि मेले में आने वाले श्रद्धालु और दुकानदार भी खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच करवा सकें। उन्होंने बताया कि इसके बाद 25 और 26 नवंबर को छछरौली और 27 व 30 नवंबर को रादौर में यह सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके लिए लोगों को प्रति खाद्य पदार्थ जांच करवाने के लिए 100 रुपये शुल्क देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर दूर होगा संदेह :
डॉ. गुलाब सिंह ने बताया कि मोबाइल वैन का उद्देश्य लोगों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता के प्रति जागरूक करना और मिलावट की जांच की सुविधा उनके नजदीक उपलब्ध करवाना है। अक्सर लोग बाजार से खाद्य सामग्री खरीदते हैं लेकिन उसकी शुद्धता को लेकर आश्वस्त नहीं होते। ऐसे में मोबाइल वैन के माध्यम से लोग आसानी से जांच करवा सकेंगे और 15 से 20 मिनट में रिपोर्ट प्राप्त कर सकेंगे। इससे खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता के लिए लोगों की शंकाएं दूर करने में मदद मिलेगी।

यमुनानगर में खाद्य पदार्थों के लिए गए सैंपल को सील करते कर्मचारी। आर्काइव

यमुनानगर में खाद्य पदार्थों के लिए गए सैंपल को सील करते कर्मचारी। आर्काइव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed