फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The district will get 11 specialist doctors, health services will improve.

Yamuna Nagar News: जिले को मिलेंगे 11 विशेषज्ञ डॉक्टर, स्वास्थ्य सेवाओं को होगा सुधार

Sun, 05 Apr 2026 03:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 05 Apr 2026 03:47 AM IST
विज्ञापन
The district will get 11 specialist doctors, health services will improve.
यमुनानगर। स्वास्थ्य विभाग की ओर से नेशनल हेल्थ मिलन के तहत विशेषज्ञ डॉक्टरों की अनुबंध के आधार पर भर्ती की जाएगी। इस योजना के अंतर्गत पूरे प्रदेश में कुल 195 विशेषज्ञ डॉक्टर नियुक्त किए जाएंगे, जिनमें यमुनानगर जिले को 11 डॉक्टरों का लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, इन 195 पदों में 56 गायनी, 62 बाल रोग विशेषज्ञ, 32 मेडिसिन विशेषज्ञ और 45 एनेस्थेटिस्ट शामिल हैं। इनमें से यमुनानगर को तीन गायनी विशेषज्ञ, एक बाल रोग विशेषज्ञ, दो मेडिसिन विशेषज्ञ और पांच एनेस्थेटिस्ट दिए जाएंगे।
विज्ञापन

जिले में लंबे समय से विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी बनी हुई है, जिससे मरीजों को इलाज के लिए परेशानी का सामना करना पड़ता है। खासकर गंभीर मरीजों और गर्भवती महिलाओं को उचित समय पर इलाज नहीं मिल पाने के कारण दिक्कतें बढ़ जाती हैं। ऐसे में इन नई नियुक्तियों से स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है। जिला नागरिक अस्पताल में कुछ माह पहले ही आईसीयू की शुरुआत की गई है, लेकिन वहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी के कारण स्वास्थ्य सेवाओं पर असर पड़ रहा है। आईसीयू के प्रभावी संचालन के लिए एनेस्थेटिस्ट और एमडी मेडिसिन विशेषज्ञों की जरूरत होती है। अब पांच एनेस्थेटिस्ट और दो मेडिसिन विशेषज्ञ मिलने से आईसीयू सेवाएं बेहतर तरीके से संचालित हो सकेंगी। दूसरा मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल जब से 200 बेड का हुआ है तब से इसमें ओपीडी भी काफी बढ़ गई है। इसमें रोजाना औसतन 2200 मरीजों की ओपीडी हो रही है।
विज्ञापन

वहीं जिले में गायनी डॉक्टरों की स्थिति भी चिंताजनक रही है। मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल और उप जिला नागरिक अस्पताल, जगाधरी में फिलहाल केवल एक-एक गायनी डॉक्टर ही कार्यरत हैं। इसके चलते गर्भवती महिलाओं को प्रसव के दौरान काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार मरीजों को प्राइवेट अस्पतालों का रुख करना पड़ता है। गायनी की कमी पूरी करने के लिए विभाग द्वारा अपने स्तर पर गायनी को अनुबंध आधार पर रखना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तीन नए गायनी विशेषज्ञों की नियुक्ति से इस समस्या में काफी हद तक सुधार होने की उम्मीद है। इससे न केवल प्रसव सेवाएं बेहतर होंगी, बल्कि मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम करने में भी मदद मिलेगी। संवाद

---------
वर्जन:
सरकार डॉक्टरों की कमी को पूरा करने के लिए स्थायी भर्ती कर रही है। जब तक स्थायी भर्ती पूरी नहीं हो जाती तब तक इसके लिए अनुबंध आधार पर विशेषज्ञ डॉक्टर रखे जा रहे हैं। जिनमें से यमुनानगर को 11 विशेषज्ञ मिलेंगे। इससे मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी।
- डॉ. जितेंद्र सिंह, सिविल सर्जन, यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed