फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The district tops in the investigation of NCD victims

Yamuna Nagar News: एनसीडी पीड़ितों की जांच में जिला अव्वल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Mar 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
The district tops in the investigation of NCD victims
राजेश कुमार
विज्ञापन

यमुनानगर। गैर संक्रामक रोगों (एनसीडी) से ग्रस्त लोगों की पहचान करने के लिए केंद्र सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने देशभर में अभियान चला रखा है। इसके तहत 30 साल से अधिक आयु के सभी लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर उपचार कराना है। जिला यमुनानगर 77 प्रतिशत लोगों की जांच करके प्रदेश में पहले स्थान पर है। वहीं 66 प्रतिशत के साथ करनाल दूसरे व 60 प्रतिशत के साथ फतेहाबाद तीसरे नंबर पर है।
प्रदेश के कई जिलों के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी इस अभियान में दिलचस्पी नहीं ले रहे। फरीदाबाद 12 प्रतिशत लोगों की जांच के साथ सबसे आखिर में है। बीती 20 फरवरी से शुरू हुए इस अभियान के तहत 31 मार्च तक जांच का काम पूरा करना है। इसके तहत 13 मार्च तक प्रदेश प्रदेश के सभी 22 जिलों में 36 लाख 34326 लोगों की जांच करनी थी।
विज्ञापन

परंतु इनमें से 11 लाख 15447 लोगों की ही जांच हो पाई है। मात्र पांच जिले ही ऐसे हैं जिनमें 50 प्रतिशत से अधिक लोगों की जांच की गई है। यह जांच जिला नागरिक अस्पताल, सब डिवीजन, सीएचसी व पीएचसी के अलावा कैंप लगाकर की जानी है। यमुनानगर में 31 मार्च तक दो लाख आठ हजार लोगों की जांच की जानी है। इसके लिए रोजाना 5209 लोगों की स्क्रीनिंग करनी है। इसमें से 71820 लोगों की जांच की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अभियान के तहत लोगों में उच्च रक्तचाप व शुगर रोगों की पहचान करना है। इस दौरान लोगों से उनका नाम, फैमिली आईडी नंबर, परिवार के मुखिया की जानकारी, परिवार की सुविधाओं की जानकारी, मोबाइल नंबर, स्वास्थ्य बीमा, किन बीमारियों का इलाज चल रहा है, व्यायाम की जानकारी, शुगर या दिल की बीमारी की हिस्ट्री की जानकारी भी ली जा रही है।
गैर संक्रामक रोग एक व्यक्ति से दूसरे को नहीं लगते। इसमें एकदम से किसी बीमारी के बारे में पता नहीं चलता। बीमारी होने में लंबा समय लगता है। उपचार देरी से शुरू होने से यह रोग समय से पहले मौत का कारण बनते हैं। सही समय पर उक्त रोगों की पहचान करके उनका उपचार करना है। संवाद

सिविल सर्जन डॉ. मंजीत सिंह के मार्गदर्शन में गैर संक्रामक रोगों की जांच का काम तेजी से हो रहा है। अब तक 77 प्रतिशत लक्ष्य पूरा कर चुके हैं। रोजाना जांच के बाद गूगल शीट पर सारी जानकारी ऑनलाइन अपलोड की जा रही है। विभाग समय पर सभी लोगों की जांच पूरी कर लेगा। - डॉ. कपिल कांबोज, नोडल ऑफिसर एनसीडी।
प्रदेश में 13 मार्च तक हुई जांच

जिला लक्ष्य प्रतिशत
यमुनानगर 93762 77
अंबाला 99522 41
भिवानी 236358 49
चरखी दादरी 98082 19
फरीदाबाद 681606 12
फतेहाबाद 29754 60
गुरुग्राम 158058 49
हिसार 327150 16
झज्जर 88452 54
जींद 178794 29
कैथल 142470 49
करनाल 93186 66
कुरुक्षेत्र 155934 41
नारनौल 157914 24
नूंह 170028 19
पलवल 188946 36
पंचकुला 21150 58
पानीपत 199044 13
रेवाड़ी 205362 21
रोहतक 205632 38
सिरसा 63000 50
सोनीपत 40122 32
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed