{"_id":"6797e2c88638593c350ec546","slug":"the-district-received-the-gift-of-33-creche-centers-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-132142-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: जिले को मिली 33 क्रेच केंद्रों की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: जिले को मिली 33 क्रेच केंद्रों की सौगात
Tue, 28 Jan 2025 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 28 Jan 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। महिला एवं बाल विकास विभाग की तरफ से सोमवार को जिले में 33 आंगनबाड़ी केंद्र कम क्रेच की सौगात दी गई। प्रदेश के क्रेच केंद्रों का मुख्यमंत्री नायब सैनी ने ऑनलाइन उद्घाटन किया।
जिले में मुख्य कार्यक्रम जिला पुलिस लाइन जगाधरी में हुआ, जहां एसपी राजीव देसवाल मुख्य अतिथि रहे। एसपी और महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी तरविंदर कौर ने क्रेच केंद्र का उद्घाटन किया। तरविंदर कौर ने क्रेच केंद्रखुलने से उन महिलाओं को सबसे ज्यादा फायदा होगा जो पुलिस विभाग व अन्य विभागों में नौकरी करती हैं। वह अपने बच्चों को इन केंद्रों में छोड़ कर बिना किसी डर या चिंता के आराम से अपनी नौकरी कर सकेंगी।
इस दौरान छोटे-छोटे बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। एसपी राजीव देसवाल ने कहा कि जो महिलाएं नौकरी करती हैं वह अपने बच्चों को कभी घर पर नौकरानी के पास तो कभी पड़ोसी या फिर रिश्तेदारों के पास छोड़ कर जाती हैं। उन्हें हर समय इस बात की चिंता सताती रहती है कि पता नहीं उनका बच्चा सुरक्षित भी है या नहीं। परंतु, क्रेच केंद्र के खुलने से यह चिंता खत्म हो जाएगी। क्रेच केंद्र में आंगनबाड़ी वर्कर व हेल्पर के पास बच्चा पूरी तरह से सुरक्षित रहेगा।कार्यक्रम अधिकारी तरविंदर कौर ने कहा कि हरियाणा सरकार की ओर से कामकाजी महिलाओं को ध्यान में रखते हुए यह पॉलिसी बनाई गई है। क्रेच में 06 महीने से छह साल तक के बच्चे को एडमिशन दिया जाएगा। उन्हें 08 से 10 घंटे तक बच्चे को रखने के लिए सभी मूलभूत सुविधाएं दी जाएंगी। क्रेच में बच्चों के लिए डे-केयर सुविधाएं प्रदान करने, बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य की स्थिति में सुधार करने, बच्चों के शारीरिक, संज्ञानात्मक, सामाजिक और भावनात्मक विकास (समग्र विकास) को बढ़ावा देने व तीन से छह वर्ष के बच्चों के लिए प्री स्कूल शिक्षा, पूरक पोषण, विकास निगरानी तथा स्वास्थ्य जांच और टीकाकरण की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
तरविंदर कौर ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र कम क्रेच में बच्चों के खेलने के सामान और खिलौने के साथ ही पौष्टिक भोजन, नियमित स्वास्थ्य जांच और टीकाकरण, सोने की व्यवस्था, शिक्षा तथा शारीरिक व सामाजिक-भावनात्मक विकास के लिए तमाम इंतजाम होंगे। पुराने क्रेच को भी नई पॉलिसी के तहत अपग्रेड किया जा रहा है। बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर पेरेंट्स और स्टाफ के आईडी कार्ड भी बनाए जाएंगे। क्रेच में बच्चों के सोने और फीडिंग रूम की भी व्यवस्था है। इस दौरान एसपी ने सुपरवाइजर पायल, पूजा, आदि माैजूद रहे।