फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The district lagged behind in the state level competition

Yamuna Nagar News: प्रदेशस्तरीय स्पर्धा में फिसड्डी रहा जिला

Sun, 13 Oct 2024 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 13 Oct 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
The district lagged behind in the state level competition
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। शिक्षा विभाग की ओर से करवाई गई प्रदेशस्तरीय 57वीं हरियाणा राज्य विद्यालय क्रीड़ा प्रतियोगिता में यमुनानगर जिला फिसड्डी रहा। प्रतियोगिता के चार खेलों की मेजबानी यमुनानगर को मिली थी। इस दौरान यमुनानगर में क्रिकेट, लॉनटेनिस, भारोत्तोलन व योगा प्रतियोगिता करवाई गई। भारोत्तोलन को छोड़ अन्य किसी खेल के किसी आयु वर्ग में यमुनानगर के खिलाड़ियों को सफलता नहीं मिली।
भारोत्तोलन के अंडर-19 आयुवर्ग में केवल 81 किलोग्राम श्रेणी में यमुनानगर को एक पदक मिला। इसके अलावा क्रिकेट, लॉन टेनिस व योग में किसी आयुवर्ग में कोई खिलाड़ी स्थान नहीं पा सका। अपने ही घर में यमुनानगर के खिलाड़ियों को भारी मात मिली है। जिसके बाद जिला विभाग इसकी समीक्षा में जुट गया है। इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता का समापन शुक्रवार को हुआ। शुक्रवार को क्रिकेट और लॉन टेनिस के मुकाबले करवाए गए।
विज्ञापन

योगा व भारोत्तोलन के निर्णायक मुकाबले वीरवार को करवाए गए थे। प्रतियोगिता के दौरान क्रिकेट में जिला पहले ही चरण में बाहर हो गया। लॉन टेनिस में भी खिलाड़ी कोई कमाल नहीं दिखा सके। जिले से इस प्रतियोगिता में करीब 50 विद्यार्थियों ने भाग लिया था। केवल भारोत्तोलन के 81 किलोग्राम श्रेणी में एक पदक मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

योग में भी यमुनानगर फिसड्डी रहा। अंडर-14, 17 और 19 किसी श्रेणी में कोई पदक नहीं मिला। ऐसे में शिक्षा विभाग ने इसकी समीक्षा शुरू कर दी है। सहायक शिक्षा अधिकारी राजेश पोसवाल ने कहा कि गृह क्षेत्र में करवाए गए चार खेलों में से केवल एक में ही यमुनानगर को सफलता मिली है और यह विचार योग्य है। विभाग इसके कारणों की समीक्षा करेगा। भविष्य में खिलाड़ियों का प्रदर्शन बेहतरीन हो इस दिशा में आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

इन खेलों में ये रहे विजेता

योग के अंडर-17 में प्रथम चरखी दादरी, द्वितीय गुरुग्राम और भिवानी की ने तीसरा स्थान पाया। अंडर-19 में हिसार पहले, गुरुग्राम दूसरे और कैथल तीसरे स्थान पर रहा। लड़कियों की भारोत्तोलन अंडर-19 आयु वर्ग में 45 किग्रा और 49 किलोग्राम में झज्जर पहले स्थान पर रहा। 55 किलोग्राम में हिसार, 59 किलोग्राम में सोनीपत, 64 किलोग्राम में कुरुक्षेत्र और 71 किलोग्राम में हिसार ने पहला स्थान पाया। वहीं, 81 किग्रा में यमुनानगर पहले स्थान पर रहा। लड़कों की लॉन टेनिस अंडर- 14 में रोहतक पहले स्थान पर रहा। करनाल ने दूसरा और सोनीपत ने तीसरा स्थान हासिल किया। अंडर-17 में भी रोहतक प्रथम रहा। जबकि गुरुग्राम द्वितीय और जींद तृतीय रहा। अंडर-19 में सोनीपत प्रथम, फरीदाबाद द्वितीय और गुरुग्राम तृतीय स्थान पर रहा। लड़कियों के क्रिकेट अंडर-14 में हिसार ने प्रथम स्थान पाया। गुरुग्राम दूसरे और जींद तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed