{"_id":"669990c89bdfac11720cdf54","slug":"the-district-is-on-the-first-position-in-verifying-the-properties-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-122208-2024-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: संपत्तियां सत्यापित करने में जिला पहले पायदान पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: संपत्तियां सत्यापित करने में जिला पहले पायदान पर
Fri, 19 Jul 2024 03:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 19 Jul 2024 03:31 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। नगर निगम के लगभग 45 कर्मी घर-घर जाकर संपत्तियां सत्यापित करने में जुटे हैं। अब तक नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी क्षेत्र की 85430 संपत्तियां सत्यापित हो चुकी है। नगर निगम 40.30 प्रतिशत संपत्तियां सत्यापित कर प्रदेश में पहले स्थान पर है।
संपत्तियां शत प्रतिशत सत्यापित करने के लिए निगम कर्मी घर-घर जा रहे हैं। इनके अलावा तीनों निगम कार्यालयों के नागरिक सुविधा केंद्रों में भी संपत्ति सत्यापित की जा रही है। यहां संपत्तियां सत्यापित करने के लिए आपत्तियां दर्ज कर उनका समाधान भी किया जा रहा है। निगमायुक्त आयुष सिन्हा ने शहरवासियों से अपील की है कि वे अपनी संपत्ति स्वयं सत्यापित करें। यदि वे यह कार्य करने में असमर्थ है तो निगम कर्मचारियों से अपनी संपत्ति सत्यापित जरूर कराएं।
स्वयं संपत्ति सत्यापित करने से उनकी प्रॉपर्टी आईडी लॉक हो जाएगी। इसके बाद कोई भी बाहरी व्यक्ति उनकी प्रॉपर्टी आईडी से छेड़छाड़ नहीं कर सकेंगे। ऐसा करने से प्रॉपर्टी मालिक प्रॉपर्टी से संबंधित किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी से भी बच जाएगा। घर-घर जा रहे निगम कर्मचारियों का इस कार्य में सहयोग करें और अपनी संपत्ति सत्यापित करवाए।
विज्ञापन
यदि संपत्ति डाटा में कोई गलती है तो उसे जरूर ठीक कराए। ऐसा न करने पर उन्हें भविष्य में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इधर, उप निगम आयुक्त डा. विजय पाल यादव ने संपत्ति सत्यापन कार्य में जुटे निगम कर्मचारियों की बैठक लेकर उन्हें दिशा निर्देश दिए।
इस तरह प्रॉपर्टी आईडी स्वयं सत्यापित करें
उप निगम आयुक्त डॉ. विजय पाल यादव ने बताया कि प्रॉपर्टी आईडी सत्यापित करवाना बहुत जरूरी है। प्रॉपर्टी मालिक स्वयं भी अपनी प्रॉपर्टी आईडी सत्यापित कर सकते है। प्रॉपर्टी मालिक सबसे पहले एनडीसी की साइट पर जाए। न्यू रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें और अपना ब्योरा दर्ज करें। अपने रजिस्ट्रेशन मोबाइल नंबर से लॉगिन करें और सर्च फील्ड से प्रॉपर्टी आईडी सर्च करें। प्रॉपर्टी का ब्योरा दर्ज करें। वहां हां या नहीं के दो विकल्प मिलेंगे। यदि आपकी आईडी सहीं है तो हां पर क्लिक कर अपनी आईडी सत्यापित करें। यदि आपकी आईडी सही नहीं है तो नहीं पर क्लिक करें और आवश्यक दस्तावेज सहित आपत्ति दर्ज करें।
प्रदेश के अब तक सत्यापित संपत्तियों का ब्योरा
नगर निगम : कुल संपत्तियां - सत्यापित - प्रतिशत
यमुनानगर : 211829 - 85443 - 40.30 प्रतिशत
हिसार : 153889 - 61423 - 39.91 प्रतिशत
पानीपत : 178314 -54786 - 30.72 प्रतिशत
पंचकुला : 101828 - 28780 - 28.26 प्रतिशत
रोहतक : 219632 - 56646 - 25.79 प्रतिशत
गुरुग्राम : 668131 - 151865 - 22.72 प्रतिशत
करनाल : 169021- 37224 - 22.02 प्रतिशत
मानेसर : 147965 - 31913 - 21.56 प्रतिशत
अंबाला : 123308 - 23223 - 18.83 प्रतिशत
फरीदाबाद : 715432 -130174 - 18.19 प्रतिशत
सोनीपत : 193219 - 32421 - 16.77 प्रतिशत