{"_id":"693322fdad25c6c161070975","slug":"the-district-council-building-has-become-a-garbage-dump-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-147808-2025-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: जिला परिषद की इमारत बन गई कूड़ाघर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: जिला परिषद की इमारत बन गई कूड़ाघर
Fri, 05 Dec 2025 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 05 Dec 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त हालत में जिला परिषद भवन की इमारत। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
व्यासपुर। कपालमोचन मार्ग पर चौराही मोड़ के समीप जिला परिषद की भूमि पर लगभग पांच दशक पूर्व निर्मित भवन अब जर्जर हालत में कूड़ाघर का रूप ले चुका है। कस्बा की सबसे पुरानी सरकारी इमारतों में से एक इस भवन की दुर्दशा को लेकर स्थानीय लोगों में भारी रोष व्याप्त है। रखरखाव के अभाव में भवन पूरी तरह कचरे के ढेर में बदल गया है। स्थानीय निवासियों ने कई बार इस मुद्दे को उच्च अधिकारियों तक पहुंचाया, लेकिन आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
अस्सी के दशक में बने इस भवन में प्रारंभिक वर्षों में सरकारी कार्य संचालित होते थे। बाद में इसे महिला एवं बाल विकास विभाग को सौंपकर आंगनबाड़ी केंद्र चलाया गया। परंतु भवन के सुधार या नवीनीकरण पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। दो दशक से भी अधिक समय से इस भवन में लगातार कचरा फेंका जा रहा है।
आसपास के दुकानदार व कॉलोनी निवासी भी अपने घरों-दुकानों का कूड़ा यहीं डालते हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में गंदगी और बदबू फैल रही है। स्थिति इतनी खराब है कि राहगीरों को मार्ग से गुजरते समय मुंह ढक कर जाना पड़ता है। इमारत में झाड़ियां व घास उग आई हैं, जबकि भवन के तीनों कमरों में कचरा इतना भरा है कि सड़क तक फैल चुका है।
विज्ञापन
कस्बा निवासी राजबीर सिंह, सतीश कुमार, रमेश कुमार, बिंद्र, देवेंद्र कुमार का कहना है कि कस्बे में न्यायिक परिसर और एसडीएम कार्यालय सहित करोड़ों रुपये की लागत से लघु सचिवालय का निर्माण हो चुका है, लेकिन जिला परिषद की इस इमारत के नवीनीकरण को लेकर प्रशासन ने कोई पहल नहीं की। स्थानीय लोग अब उपमंडल प्रशासन से उम्मीद कर रहे हैं कि जल्द कार्रवाई की जाए, ताकि यह ऐतिहासिक इमारत फिर से उपयोग में लाई जा सके और क्षेत्र की गंदगी की समस्या समाप्त हो सके।
सफाई के लिए पंचायत से कहा : रमेश ठसका
जिला परिषद चेयरमैन रमेश ठसका ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है। पुरानी बिल्डिंग को गिराकर नई बिल्डिंग बनाने का प्रस्ताव पारित कर भेज दिया गया है। साथ ही भवन के आसपास सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए ग्राम पंचायत को निर्देश दिया गया है।