फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The dismissed Sarpanch was accused of not handing over the records and charge

Yamuna Nagar News: बर्खास्त सरपंच पर रिकॉर्ड और चार्ज नहीं सौंपने का आरोप

Tue, 24 Feb 2026 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 24 Feb 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
The dismissed Sarpanch was accused of not handing over the records and charge
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले के दौलतपुर गांव में सरपंच पद को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। मुख्यमंत्री नायब सैनी को भेजीगई शिकायत में आरोप लगाया है कि पूर्व सरपंच पिंकी रानी को पद से हटाए जाने के बाद भी नए सरपंच को पंचायत का पूरा हिसाब-किताब और चार्ज नहीं सौंपा गया है। शिकायत में कहा गया है कि उपायुक्त की ओर से 21 जनवरी 2026 को पिंकी रानी को दो पदों पर कार्य करने और मानदेय लेने के कारण हरियाणा पंचायती राज अधिनियम की धारा 51 के तहत पद से हटा दिया गया था। इसके बाद बीडीपीओ व ग्राम सचिव की मौजूदगी में पंच सोनिया को नया सरपंच नियुक्त किया गया।
नई सरपंच ने मुख्यमंत्री को भेजी गई शिकायत में आरोप लगाया है कि एक माह बीत जाने के बाद भी पंचायत का बस्ता, रिकॉर्ड तथा चल-अचल संपत्ति का विवरण पूर्व सरपंच के पास ही है। नए सरपंच को न तो पूरा चार्ज दिया गया है और न ही पूर्व कार्यों का हिसाब सौंपा गया है। इससे गांव में विकास कार्य ठप पड़े हैं। शिकायत में कहा गया है कि जब पूर्व सरपंच को पद से हटाया जा चुका है तो पंचायत से जुड़े दस्तावेज और संपत्ति नए सरपंच को क्यों नहीं सौंपी जा रही। सीएम विंडो पर दी गई शिकायत के अनुसार मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप कर नए सरपंच को तत्काल पूरा चार्ज, रिकॉर्ड और वित्तीय हिसाब दिलवाने की मांग की है, ताकि गांव में विकास कार्य सुचारू रूप से शुरू हो सके।
विज्ञापन

दो बार दिया जा चुका नोटिस : बीडीपीओ

बीडीपीओ श्याम लाल का कहना है चार्ज न सौंपने के मामले में पूर्व सरपंच पिंकी को दो बार नोटिस दिया जा चुका है। लेकिन उसने चार्ज नहीं सौंपा। इस मामले में उसे दोबारा से बातचीत कर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed