फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The devotees took a pledge to follow the best of kindness

Yamuna Nagar News: श्रद्धालुओं ने उत्तम मार्दव पालन का लिया संकल्प

Tue, 10 Sep 2024 03:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 10 Sep 2024 03:12 AM IST
विज्ञापन
The devotees took a pledge to follow the best of kindness
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौरा। दशलक्षण पर्व के दूसरे दिन श्री दिगंबर जैन मंदिर में श्रद्धालुओं ने उत्तम मार्दव पालन का संकल्प किया। इस दौरान महिलाओं ने भी पाठ किया।
कुसुम लता जैन, किरण जैन, रेखा जैन, पायल जैन व रेणु जैन ने कहा कि मार्दव धर्म आत्मा अर्थात निजात्मा स्व-स्वरूप का धर्म है। जहां मृदु भाव या नम्रता नहीं है, वहां धर्म भी नहीं है। मृदुता के अभाव में किए गए नियम, व्रत, तप, दान, पूजा इत्यादि भी व्यर्थ ही माने जाते हैं। अरुण जैन, वीरेंद्र जैन, ऋषभ जैन व पंकज जैन ने कहा कि मार्दव धर्म को धारण करने या अपनाने से मान व अहंकार का मर्दन हो जाता है।

इससे विनम्रता और विश्वास प्राप्त होता है। मन राग और द्वेष से मुक्त होने से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की प्राप्ति होती है। जबकि अभिमान व्यक्ति की सामाजिक, धार्मिक और आर्थिक छवि को खराब कर देता है। इस दौरान रोहित जैन, अनु जैन, दीपक जैन, नीरज जैन व गौरव जैन भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed