फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The devotees completed their fast with Kanya Bhojan

Yamuna Nagar News: कन्या भोज के साथ भक्तों ने पूर्ण किया व्रत

Sun, 06 Apr 2025 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 06 Apr 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
The devotees completed their fast with Kanya Bhojan
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। नवरात्र की अष्टमी तिथि पर शनिवार को दुर्गाष्टमी मनाई गई। इस दौरान भक्तों ने मां के अष्टम रूप मां महागौरी की पूजा की। इसके साथ ही भक्तों ने कन्या पूजन व भोजन करवाने के बाद अपना व्रत पूर्ण किया।
नवरात्र की अष्टमी को कन्या पूजन यानी कंजक पूजन का विधान है। इस दिन कन्याओं को भोजन करवाकर नवरात्र का व्रत संकल्प पूर्ण किया जाता है। वहीं, कुछ लोग नवमी तिथि पर भी कन्या पूजन करते हैं। शनिवार को शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भी दुर्गाष्टमी व कन्या पूजन की धूम देखने को मिली।
विज्ञापन

अष्टमी पर अलसुबह ही मंदिरों के कपाट भक्तों के लिए खोल दिए गए। भोर से ही मंदिरों में भक्तों की भीड़ लगने लगी थी। शहर में सबसे ज्यादा भीड़ प्राचीन मंदिरों में देखने को मिली। जगाधरी के देवी भवन मंदिर में तड़के चार बजे ही भक्तों का आना शुरू हो गया। इसी तरह रेलवे स्टेशन स्थित श्रीमूर्ति देवी मंदिर में भी तड़के श्रद्धालु पहुंचने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान भक्तों ने मां दुर्गा के सम्मुख ज्योति प्रज्ज्वलित की और माथा टेका। इसके बाद लोगों ने घरों में पूजन कर कन्याओं को भोजन करवाया। इसके लिए महिलाएं अलसुबह ही उठ गई और उन्होंने अष्टमी पूजन की तैयारी की। पूजन के लिए घरों में महिलाओं ने हलवा, पूरी व काले चने का प्रसाद तैयार किया। भोजन कराने के बाद भक्तों ने कन्याओं को रुपये, फल व उपहार दिए।
भक्तों ने देवी स्वरूप कन्याओं से परिवार, व्यापार, नौकरी व स्वास्थ्य की मनोकामनाएं मांगी। घरों के अलावा श्रद्धालुओं ने मंदिरों में भी कंजक पूजन किया। इसके चलते दोपहर तक मंदिरों में भीड़ रही। घरों में कन्या पूजन के लिए श्रद्धालु तड़के ही तैयारियों में जुट गए थे। लोग सुबह ही कंजक पूजन करना चाहते थे। परंतु इस दौरान लोगों को परेशानी का भी सामना करना पड़ा।
सबसे ज्यादा परेशानी शहर के पाॅश क्षेत्रों में देखने को मिली। मॉडल टाउन, प्रोफेसर कॉलोनी, सेक्टर-17, सेक्टर-18, सेक्टर-15, सावनपुरी सहित तमाम पॉश कॉलोनियों व क्षेत्रों में यह परेशानी देखने को मिली। इसके अलावा अन्य कॉलोनियों में भी ऐसी स्थिति देखने को मिली। लोगों को कन्याओं को आमंत्रित करने के लिए एक से दूसरी काॅलोनी में दौड़ लगानी पड़ी।
रादौर में दुर्गाष्टमी की रही धूम
रादौर। नवरात्र की अष्टमी तिथि पर क्षेत्र में दुर्गाष्टमी शनिवार को धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान भक्तों ने घर आमंत्रित कर देवी स्वरूप कन्याओं का पूजन किया और भोजन करवाया गया। वार्ड नंबर-2 के पार्षद राजीव आर्य ने ने बताया कि नवरात्र में नव दुर्गा की पूजा की जाती है। छोटी छोटी बालिकाएं मां दुर्गा का बाल रूप धारण धारण कर आशीर्वाद देने आती हैं। तमाम मंदिरों में तड़के ही भक्तों का आना शुरू हो गया था। संवाद


कन्याओं को भोजन करा लिया आशीर्वाद

प्रतापनगर। दुर्गाष्टमी पर शनिवार को क्षेत्र में कंजक पूजन की धूप रही। प्रात: श्रद्धालुओं ने मंदिरों में पहुंचकर मां दुर्गा की अराधना की। इसके बाद घरों में कन्याओं को आमंत्रित कर भोजन करवाया। घर पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने कन्याओं के जल से पैर धोए और आगमन पर तिलक लगाकर स्वागत किया। आसान देने के बाद भक्तों ने कन्याओं की पूजा की। नवरात्र की अष्टमी पर मां महागौरी की पूजा की जाती है। भक्तों ने कन्याओं को हलवा, पूरी, खीर, कढ़ी चावल व अन्य व्यंजन का भोज करवाया और उनका आशीर्वाद लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed