फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The devotees bowed their heads at Goga Meedi and asked for their wishes

Yamuna Nagar News: श्रद्धालुओं ने गोगा मेड़ी पर माथा टेक मांगी मुराद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Sep 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
The devotees bowed their heads at Goga Meedi and asked for their wishes
जाहरवीर गोगा जी की महिमा का गुणगान करते कलाकार। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। शहर के ऐतिहासिक जाहरवीर गोगा मेड़ी मेले का रविवार को समापन हो गया। आठ दिवसीय मेले के अंतिम दिन लगभग तीन हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने माथा टेका। श्रद्धालुओं ने गोगा मेड़ी पर लाइनों में लग कर प्रसाद चढ़ाया और मुराद मांगी। मेले में अंतिम दिन श्रद्धालुओं ने झूलों का आनंद लिया।
दुकानदारों ने बताया कि मेले में पिछले पांच दिनों से अच्छी संख्या में लोग पहुंचे। जिससे उनके सामान की बिक्री अच्छी हुई है। प्रसाद के दुकानदारों ने बताया कि पहले मेले में आठ दिन तक पांव रखने की जगह नहीं होती थी, लेकिन जब से बच्चों व बड़ों को मोबाइल की लत लगी है, तब से मेले में युवाओं ने रुचि लेनी बंद कर दी है।
विज्ञापन

युवा भीड़ की जगह पर जाने से परहेज करते हैं। मेले में प्रसाद बांटने के लिए लंबी-लंबी कतारें लगी रही। इस दौरान मेले में आए कलाकारों ने गोगा जी, सबल सिंह बोरी, माता मदादन की महिमा का गुणगान किया। मेले में लोगों के लिए आधुनिक झूले लगाए गए है। बच्चों के लिए झूलों का विशेष प्रबंध किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोगा मेड़ी के पुजारी अनिल कश्यप, बाबू कश्यप, तरूण, दिनेश ने बताया कि जाहरवीर गोगा मेड़ी मेला ऐतिहासिक है। मेले में हजारों लोग प्रसाद चढ़ाकर मेले का आनंद उठाते हैं। मेले की शान पवित्र छड़ी निशान होती है। श्रद्धालुओं की मुरादें पूरी होने पर पवित्र छड़ी निशान चढ़ाया जाता है।

जाहरवीर गोगा जी की महिमा का गुणगान करते कलाकार। संवाद

जाहरवीर गोगा जी की महिमा का गुणगान करते कलाकार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed