फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The deprived class will also get the benefit of reservation: Rana

वंचित वर्ग को भी मिलेगा आरक्षण का लाभ : राणा

Mon, 21 Oct 2024 03:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 21 Oct 2024 03:05 AM IST
विज्ञापन
The deprived class will also get the benefit of reservation: Rana
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि एससी आरक्षण में वर्गीकरण से वंचित वर्ग समाज की मुख्य धारा से जुड़ेगा। हरियाणा में लंबे समय से एससी आरक्षण में वर्गीकरण की मांग थी।
उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति के वंचित वर्ग (डीएससी) ने अनुसूचित जाति के कुल 20 प्रतिशत आरक्षण में से 10 प्रतिशत आरक्षण स्वयं के लिए किए जाने की मांग रखी थी। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने घोषणा कर इसे लागू कर दिया। अपने कार्यकाल के पहले ही दिन मुख्यमंत्री ने वंचित वर्ग से संबंधित 36 जातियों के समूह को 10 प्रतिशत अलग से कोटा दिए जाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

राणा ने कहा कि अब तक सिर्फ उच्च शिक्षा में ही क्रीमीलेयर लागू था। प्रदेश में अनुसूचित वर्ग ए में शामिल वाल्मीकि, धानक, खटीक, बाजीगर, ओड, डूम, जुलाहा, सिकलीगर, साहसी सहित 36 जातियों के समूह को अब तक सिर्फ उच्च शिक्षा में ही अलग से 10 प्रतिशत आरक्षण मिलता था। अब मुख्यमंत्री ने अपनी घोषणा अनुसार सरकारी नौकरी में भी इसे लागू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे लंबे समय से वंचित यह वर्ग सरकारी नौकरियों में जाकर अपने जीवन स्तर को ऊंचा उठा पाएगा। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा व पूर्व मेयर मदन चौहान ने मंत्री राणा का स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा नेता नेपाल सिंह, जिला महामंत्री कृष्ण सिंगला, मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग, मंडल अध्यक्ष हैप्पी खेड़ी, ऋषिपाल सैनी, शुभम राणा, अनुराग कांबोज, पुष्पिंद्र सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed