फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The department's emphasis is on increasing the logical ability of students

Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों की तार्किक क्षमता बढ़ाने पर विभाग का जोर

Mon, 08 Jul 2024 05:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 08 Jul 2024 05:26 AM IST
विज्ञापन
The department's emphasis is on increasing the logical ability of students
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। राजकीय स्कूल के विद्यार्थियों में तार्किक क्षमता व दृष्टिकोण बढ़ाने के लिए विभाग विशेष नीति बनाकर काम कर रहा है। इसके लिए सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों यूपीएससी व अन्य राष्ट्रीय प्रतियोगी परीक्षाओं संबंधी जानकारी दी जाएगी। यही नहीं इस परीक्षा में भाग लेने के लिए उन्हें विशेष रूप से तैयार किया जाएगा।
वहीं निजी की तरह सरकारी स्कूल के विद्यार्थी भी राष्ट्रस्तरीय ओलंपियाड में भाग लेंगे। ओलंपियाड में भाग ने लेने विद्यार्थियों का वर्तुल के साथ उनकी सूझबूझ भी बढ़ेगी। इसके लिए केंद्रीय सूचना एवं प्रौद्योगिक विभाग की ओर से नॉलेज ओलंपियाड 5.0 करवाया रहा है। जिसमें सभी प्रदेशों के सरकारी स्कूल के विद्यार्थी भाग ले सकेंगे। इस ओलंपियाड में पास होने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा और उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन

इसके लिए विद्यार्थियों को पंजीकरण करवाना होगा। इसमें तीसरी से 12वीं कक्षा के विद्यार्थी भाग लेंगे। ओलंपियाड में भाग लेने के लिए विद्यार्थियों को कॉमन सर्विस सेंटर से आवेदन करना होगा। विद्यार्थी अपने स्तर पर भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह विभाग की महत्वाकांक्षी योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि ऐसी परीक्षाओं से विद्यार्थियों के प्रदर्शन में निखार आएगा। विद्यार्थियों में तार्किक व वैज्ञानिक दृष्टिकोण का विकास होगा। इसके लिए सभी प्रदेशाें के विद्यार्थी पंजीकरण करवा सकते हैं। इससे विद्यार्थियों की रुचि का आंकलन भी किया जाएगा, जिससे उसकी कमजोरियों व क्षमताओं का पता लगेगा।
ओलंपियाड से विद्यार्थियों को यूपीएससी परीक्षा स्तर की जानकारी मिलेगी। परीक्षा सीबीटी से करवाई जाएगी। चूंकि नौकरियों के लिए भी सीबीटी परीक्षा हो रही हैं। इस परीक्षा से विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ेगा। खंड शिक्षा अधिकारी केएस संधावा ने कहा कि विद्यार्थियों में तार्किक क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से यह योजना चलाई जा रही है। यह केंद्रीय मंत्रालय की योजना है जिसमें स्कूल व शिक्षा विभाग को सीधे रूप से नहीं जोड़ा गया है। इसके लिए विद्यार्थियों को सीएससी से पंजीकरण करवाना होगा।

पंजीकरण के लिए करना होगा विषयों का चुनाव
सीएससी संचालक संजय कुमार, यश मेहता, रजीव ने बताया कि रोजाना विद्यार्थी इसके लिए पंजीकरण करवा रहे हैं। इसके लिए 299 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। यह सूचना एवं प्रौद्योगिक मंत्रालय की ओर से यह प्रतियोगिता करवाई जा रही है। जिसके लिए तीसरी से दसवीं के लिए हिंदी, अंग्रेजी, साइबर सुरक्षा, गणित, साइंस विषय होंगे। इसके अलावा 11वीं व 12वीं के विद्यार्थियों को बायोलॉजी, कैमिस्ट्री, हिंदी, अंग्रेजी विषय के अनुसार पंजीकरण करवाना होगा। इसके लिए रजिस्ट्रेशन शुल्क 299 रुपये निर्धारित किया गया है। पंजीकरण के बाद सीएससी से विद्यार्थी को आईडी पासवर्ड दिया जाएगा। इसके बाद वे घर से कंप्यूटर या लैपटॉप पर आईडी व पासर्वड से वेबसाइट लॉगिन कर प्रतियोगी परीक्षाओं संबंधित अध्ययन कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed