फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The department will tighten its grip on schools with disorder

Yamuna Nagar News: अव्यवस्था वाले स्कूलों पर विभाग कसेगा शिकंजा

Sat, 15 Feb 2025 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 15 Feb 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
The department will tighten its grip on schools with disorder
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। एक तरफ जहां सरकार प्रदेश के सरकारी स्कूलों की दशा को सुधारने के लिए बजट दे रही है, वहीं दूसरी तरफ जिले के कई सरकारी स्कूल ऐसे हैं जहां व्यवस्थाओं का अभी भी अभाव है। अव्यवस्था वालें स्कूलों को शिक्षा विभाग चिन्हित कर उन पर शिकंजा कसने के मूड में है।
जिले के सरकारी स्कूलों में एक लाख से अधिक विद्यार्थी पड़ते हैं। अव्यवस्थाओं के कारण विद्यार्थियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।वहीं विभाग अब जिन सरकारी स्कूलों में जो-जो अव्यवस्था बनी उसकी सूची भी तैयार करेगा। इसके बाद अव्यवस्था क्यों रही इसका भी जवाब लेगा।
विज्ञापन

गाइडलाइन के अनुसार स्कूलों में फायर सिलिंडर, शौचालयों की दशा सही व साफ सुधरे होने चाहिए, खेल मैदान भी साफ, स्कूल भवन की मरम्मत सही और सफेदी की होनी चाहिए, पानी की टंकी साफ-सुथरी होनी चाहिए इत्यादि कार्य दुरुस्त होने चाहिए। लेकिन विभाग की कमेटी के अनुसार कई सरकारी स्कूलों में अव्यवस्थाओं का आलम बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके चलते शिक्षा विभाग की तरफ से अव्यवस्था को लेकर कारण जाना जानेगा। बताया जा रहा है दो साल में सरकारी स्कूलों की सुविधाओं के लिए 28 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं,इसके बाद भी कई सरकारी स्कूलों अभी भी लापरवाही बरत रहे हैं। उनकी सूची को तैयार किया जा रहा है।

जिन सरकारी स्कूलों में अव्यवस्था बनी हुई है, उनसे इस बारे में जानकारी ली जायेगी। इसके अलावा सरकार की तरफ से समय-समय पर जो बजट आता है वह स्कूलों को जारी कर दी जाता है। स्कूलों में विद्यार्थियों को पढ़ाई व व्यवस्था दुरुस्त हो इसके लिए विभाग के शिक्षक निरंतर प्रयासरत हैं। - शिवकुमार, उप जिला शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed