फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The department has changed the schedule, admission will be done in ITI even today

विभाग ने शेड्यूल में किया बदलाव, आईटीआई में आज भी होंगे दाखिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Sep 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
The department has changed the schedule, admission will be done in ITI even today
यमुनानगर। हरियाणा कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने आईटीआई संस्थान में दाखिला लेने के दूसरे चरण की प्रक्रिया के शेड्यूल में बदलाव किया है। बदलाव के तहत रविवार (चार सितंबर) को भी विद्यार्थियों के दस्तावेजों की जांच कर प्रवेश दिया जाएगा। ऐसा दूसरे चरण की मेरिट सूची देरी से जारी होने व प्रवेश के लिए मात्र एक दिन शेष होने को ध्यान में रखते हुए किया गया है। रविवार को आईटीआई संस्थान अन्य दिनों की तरह सुबह निर्धारित समय पर खुलेंगे और शाम पांच बजे तक अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। इसके लिए निदेशालय की ओर से पत्र जारी कर सभी संस्थान प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

उल्लेखनीय कि दूसरे चरण की प्रक्रिया के लिए शुक्रवार को मेरिट लिस्ट जारी गई है। विभाग की ओर से लिस्ट शाम चार के बाद जारी की गई। जबकि शेड्यूल के अनुसार दो व तीन सितंबर को दस्तावेजों की जांच की जानी थी। दो सितंबर को देरी से सूची जारी होने के कारण संस्थान में एक भी विद्यार्थी का दाखिला नहीं हो पाया, जबकि चार सितंबर (रविवार) को साप्ताहिक अवकाश है और फीस भरने की अंतिम तिथि पांच सितंबर है। ऐसे में दूसरे चरण की प्रक्रिया के लिए एक ही बचा था। इसे ध्यान में रखते हुए निदेशालय ने रविवार को भी प्रक्रिया जारी रखने के निर्देश दिए हैं। दूसरे चरण में शनिवार को मात्र 107 को ही प्रवेश दिया जा सका।
विज्ञापन

शेड्यूल बना परेशानी का सबब
विभाग की ओर से शॉर्ट शेड्यूल जारी किया गया है। जिसमें साप्ताहिक व राजपत्रित अवकाशों को ध्यान में नहीं रखा गया। जिस कारण शेड्यूल ही अभ्यर्थियों व स्टाफ के लिए परेशानी का सबब बन गया है। वहीं अन्य साल की अपेक्षा इस बार सूची में अधिक विद्यार्थियों को सीट अलॉट की गई है और दस्तावेज जांच का समय है। जिस कारण निर्धारित शेड्यूल पर काम नहीं हो पा रहा है। यही कारण है पहली सूची में 841 में से मात्र 368 का ही दाखिला हो पाया। शनिवार को भी विद्यार्थी जांच के लिए दस्तावेज लेकर पहुंचे लेकिन समय पर नंबर न आने पर बैठकर लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुल 475 अभ्यर्थियों को ही मिला प्रवेश
जिले की सबसे बड़ी व नोडल आईटीआई में अब तक कुल 475 अभ्यर्थियों को ही प्रवेश दिया जा सका है। पहली सूची में 841 आवेदकों को सीट अलॉट की गई थी। जिसमें से मात्र 368 को ही प्रवेश दिया गया। दूसरी सूची में 440 को सीट अलॉट की गई। देरी से सूची जारी होने के कारण पहले दिन दाखिले नहीं हो पाए जबकि शनिवार शाम पांच बजे तक 440 में से 107 को ही दाखिला मिल पाया। नोडल आईटीआई में अब तक कुल 475 को प्रवेश दिया गया है। जिसमें 333 छात्र और 142 छात्राएं हैं।

विभाग की ओर से इस प्रक्रिया के शेड्यूल में बदलाव किया है, जिसके तहत रविवार को भी दस्तावेजों की जांच की जाएगी। अन्य दिनों की तरह संस्थान सुबह नौ बजे खुलेगा। अभ्यर्थियों के लिए संस्थान में सहायता केंद्र स्थापित किए गए हैं। प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए दाखिला समिति सदस्यों की संख्या बढ़ाई गई है।
-राम कुमार धीमान, कार्यवाहक प्राचार्य आईटीआई, यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed