फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The deal for firing was done for 20 thousand rupees

Yamuna Nagar News: फायरिंग करने का 20 हजार में हुआ था सौदा

Tue, 25 Feb 2025 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 25 Feb 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
The deal for firing was done for 20 thousand rupees
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शहर की कालिंदी काॅलोनी में कारोबारी के आवास पर हुई फायरिंग में नया खुलासा हुआ है। प्रवीण और सागर से पहले फायरिंग की जिम्मेदारी अंकित और मेवाराम को दी गई थी। नोनी राणा गैंग के बादलवीर ने दोनों से संपर्क किया था। दोनों 20 हजार रुपये में फायरिंग करने के लिए तैयार हो गए थे। लेकिन जब वह फायरिंग करने पहुंचे तो बात बिगड़ गई।
इसके बाद वह वापस चले गए थे। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। बीती छह फरवरी को कालिंदी कालोनी निवासी बीती छह फरवरी को कारोबारी हिमांशु विज के आवास पर फायरिंग हुई थी। फायरिंग से पहले नोनी राणा ने कारोबारी से एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी। सीआईए-1 टीम ने एक आरोपी सागर को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
विज्ञापन

उसके दूसरे साथी को कुरुक्षेत्र पुलिस और एसटीएफ अंबाला ने लाडवा में मूठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था। पुलिस ने दोनों से पूछताछ की थी। जिसमें कुछ अन्य जानकारी भी पुलिस को मिली थी। सीआईए-1 इंचार्ज केवल सिंह ने बताया कि पुलिस ने जब गहनता से जांच की तो पता चला कि शूटर विदेश में बैठे मुस्तफाबाद निवासी बादलवीर के संपर्क में थे और उसके इशारे पर ही फायरिंग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बादल ने प्रवीण से पहले भगवानपुर निवासी अंकित कुमार और मेवाराम को फायरिंग के लिए तैयार किया था। दोनों को 20 हजार रुपये देने की बात कही थी और फायरिंग के लिए हथियार भी उपलब्ध करा दिए थे। दोनों चार फरवरी को फायरिंग करने के लिए पहुंचे थे। बाद मं किसी बात को लेकर लेकर उनकी बादल से अनबन हो गई।

इसपरद उन्होंने फायरिंग नहीं की। इसके बाद बादल ने हथियार प्रवीण को देने को कहा था। छह फरवरी को दोनों ने प्रवीण को हथियार दे दिए थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को दो दिन की रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed