फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The dead body of a youth, including a teenager immersed in a canal, was recovered, handed over to family

नहर में डूबे किशोरों सहित युवक का शव हुआ बरामद, परिजनों को सौंपा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
The dead body of a youth, including a teenager immersed in a canal, was recovered, handed over to family
यमुनानगर। नहर में नहाते समय डूबे युवक व दो किशोरों के रविवार को शव बरामद कर लिए गए। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिए। इससे पहले जब किशोरों के शव नहर से निकाले गए तो परिजन शव लेकर घर चल दिए थे। पता चलते ही पुलिस ने परिजनों को रोक दिया और शव मोर्चरी में पहुंचाए। यहां पर पोस्टमार्टम करवाया गया, दोनों किशोरों की मौत से कैंप क्षेत्र में शोक है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। वहीं तीसरे मृतक उत्तर प्रदेश निवासी अमन के परिजनों का भी बुरा हाल है। अमन शादीशुदा था और उसका आठ वर्ष का एक बेटा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को हमीदा हेड के पास पश्चिमी यमुना नहर में नहाते समय बह गए 15 वर्षीय सुमित व सौरभ का शव भी रविवार को बरामद हुआ। सुमित का शव पांजूपुर पुल के पास से बरामद किया गया, जबकि सौरभ का शव दामला के पास से मिला। शव निकालते ही परिजन बच्चों से लिपटकर विलाप करने लगे। इस दौरान दोनों के परिजन शव उठाकर घर की ओर चल दिए। पता चलते ही पुलिस ने उन्हें रोक लिया और पोस्टमार्टम की बात कही। परिजनों ने कहा कि दोनों बच्चे थे और उनका पोस्टमार्टम न करवाया जाए। पुलिस ने उन्हें समझाया और परिजन मान गए, जिसके बाद दोनों का यमुनानगर सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया गया।
विज्ञापन

रेलवे पुल के पास मिला अमन का शव
शुक्रवार को पश्चिमी यमुना नहर में नहाने उतरे अमन प्रताप तिवारी का शव भी रविवार को बरामद कर लिया गया। यमुना गली स्थित रेलवे के यमुना पुल के पास से अमन का शव मिला। मूलत: उत्तर-प्रदेश के बहराइच निवासी 28 वर्षीय अमन यहां पर संत नगर कॉलोनी में रहता था और स्टार्च मिल में काम करता था। शुक्रवार को दोस्त आशीष चंद्र, ललित व छोटू के साथ बाडीमाजरा पुल पर नहाने गया था। इस दौरान वह नहर में डूब गया था। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर अमन का शव परिजनों को सौंप दिया। अमनप्रताप शादीशुदा था और उसका आठ साल का एक बेटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed