फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The culvert on the road going from Uncha-Chandna to Rapoli damaged

Yamuna Nagar News: ऊंचा-चंदना से रपोली जाने वाली सड़क पर पुलिया क्षतिग्रस्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jul 2023 02:27 AM IST
विज्ञापन
The culvert on the road going from Uncha-Chandna to Rapoli damaged
सरस्वतीनगर। ऊंचा चंदना से गांव रपोली जाने वाली रोड पर टैगोर बाल निकेतन पब्लिक स्कूल के नजदीक लगती पुलिया की साइडों में दरारें आ गई। जबकि पुलिया के दोनों तरफ खेतों में पानी भरा हुआ है। ग्रामीण जसमेर सैनी, सोहन लाल सैनी ने बताया की पानी भी पुलिया को टक्कर मार रहा है। चूंकि पुलिया काफी पुरानी हो चुकी है। ऐसे में पुलिया कभी ढह सकती है जिसके चलते समस्या और विकट हो सकती है।
विज्ञापन

जिला कष्ट निवारण समिति के पूर्व सदस्य जय कुमार काजीबांस ने कहा कि यह पुलिया सड़क के निर्माण के साथ ही बनी थी यानी करीब 50 वर्ष से भी ज्यादा हो चुके होंगे। इस पुलिया के ऊपर से बड़े व भारी वाहनों का आना-जाना खतरे से खाली नहीं है इसलिए बड़े वाहनों का आना-जाना यहां से अस्थाई तौर पर बंद किया जाना चाहिए। ग्रामीण गुलजीत सिंह, रंजीत सिंह, सरपंच काबल सिंह, सतपाल सैनी ने प्रशासन से पुलिस का दोबारा से निर्माण कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed