फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The couple went to the hospital, the house caught fire

Yamuna Nagar News: दंपती गया था अस्पताल, घर में लगी आग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2024 06:12 AM IST
विज्ञापन
The couple went to the hospital, the house caught fire
- लाखों का घरेलू सामान जला, चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू
विज्ञापन

- मौके पर पहुंची पुलिस, आग के कारणों का अभी मालूम नहीं
संवाद न्यूज एजेंसी


यमुनानगर। शहर के आजाद नगर की गली नंबर आठ में मंगलवार को एक घर में आग लग गई। आग लगने के वक्त परिवार का मुखिया अशोक कुमार अपनी पत्नी मोतिया के साथ आंखों के चेकअप के लिए गया था।
उधर दंपती के चारों बेटे अपने काम पर गए हुए थे। जब दंपती अस्पताल से वापस लौटा तो घर के बाहर तीन दमकल की गाड़ी थी। तीनों गाड़ियाें ने चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। आग लगने से घर में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और छानबीन की। आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया है।
विज्ञापन

गली नंबर आठ निवासी मोतिया ने बताया कि उसके पति अशोक कुमार ने आंखों का ऑपरेशन कराया है। वह उनकी आंखों का चेकअप कराने के लिए अस्पताल गए थे। जब वहां से आए तो उन्होंने देखा कि घर में आग लगी है। आग की लपटें उठ रही है। घर के बाहर दमकल केंद्र की तीन गाड़ियां पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दमकल अधिकारी नरेंद्र सिंह का कहना है कि आग लगने की सूचना पर दमकल टीम मौके पर पहुंची थी। तीन गाड़ियों ने तीन-चार घंटे में आग पर काबू पा लिया गया। आमजन से अपील है कि गर्मी के सीजन में घर से बाहर जाते समय बिजली के सभी उपकरण बंद करके जाए। गैस रिसाव न हो, इसलिए सिलिंडर को मुख्य बटन से बंद करें। आग लगने पर तुरंत अग्निशमन केंद्र के नंबर पर सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed