फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The couple was beaten up with sticks and sticks for refusing to abuse

गालियां देने से मना करने पर दंपती को डंडों व लाठियों से पीटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Oct 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
The couple was beaten up with sticks and sticks for refusing to abuse
गली में खड़े होकर गालियां देने से मना करने पर एक व्यक्ति ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर दंपती पर लाठी व डंडों से हमला कर घायल कर दिया। घायल दंपती का उपचार अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने मामले में आरोपी व्यक्ति, उसकी पत्नी, दोनों बेटों व मां के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जड़ौदी निवासी पिंकी ने शहर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रात करीब नौ बजे वो और उसके पति देशराज, उसका बेटा व बेटी घर पर खाना खाकर आराम कर रहे थे। तभी गली में उसका पड़ोसी कर्मवीर सिंह शराब पीकर आया और उनके घर के पास खड़ा होकर गालियां देने लगा। उसके पति ने बाहर जाकर आरोपी कर्मवीर को गालियां देने से मना किया। आरोप है कि इसके बाद आरोपी कर्मबीर ने अपने बेटे सोनू के साथ मिलकर उसके पति देशराज पर लाठी व डंडों से हमला कर दिया। इसके बाद आरोपी कर्मबीर, अपने बेटे सोनू, बिट्टू, पत्नी रिंकी व मां गुलजारों के साथ मिलकर उनके घर में घुस गए। आरोपियों ने उसके पति के सिर में लाठियों से वारकर घायल कर दिया। जब वो अपने पति को बचाने के लिए आगे आई तो आरोपियों ने उसे भी लाठी व डंडों से पीटकर घायल कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर लग गई। इसके बाद आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उन्हें उपचार दिया गया। पुलिस ने मामले में आरोपी कर्मबीर, उसके बेटे सोनू, बिट्टू, पत्नी रिंकी व मां गुलजारों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed