{"_id":"67bcc3ae42a068130909e9f7","slug":"the-couple-attempted-self-immolation-when-no-action-was-taken-against-the-agents-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1002-133611-2025-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: एजेंटों पर कार्रवाई न होने पर दंपती ने किया आत्मदाह का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: एजेंटों पर कार्रवाई न होने पर दंपती ने किया आत्मदाह का प्रयास
Tue, 25 Feb 2025 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 25 Feb 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। बेटे को नौकरी का झांसा देकर विदेश भेजने और बंधक बनाने के मामले में कार्रवाई न होने से आहत दंपती ने जिला सचिवालय के सामने आत्मदाह करने का प्रयास किया। जैसे ही ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगाने लगे तो वहां पर मौजूद युवकों ने उन्हें बचा लिया। आत्मदाह की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों से बात की। पुलिस का कहना है कि इस मामले की जांच आर्थिक अपराध शाखा की ओर से की जा रही है।
थाना सदर यमुनानगर क्षेत्र के गांव पताशगढ़ निवासी कर्मवीर अपनी पत्नी के साथ सोमवार दोपहर को जिला सचिवालय ज्वलनशील पदार्थ लेकर पहुंचा। इस दौरान दोनों ने प्लास्टिक की केन का ढक्कन खोल कर अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डाल लिया और आग लगाने लगे।वहां मौजूद कुछ युवकों का ध्यान इस तरफ चला गया और वे मौके पर पहुंचे। युवकों ने उनके हाथ से केन, माचिस छीनकर उन्हें बचा लिया।
आत्मदाह के प्रयास की सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। कर्मवीर का कहना है कि उनके परिवार का एक व्यक्ति अपने दो साथियों के साथ लोगों को विदेश भेजने का काम करता है। आरोपियों ने उसके बेटे प्रीत को थाईलैंड भेजकर कॉल सेंटर में नौकरी दिलाने का भरोसा दिया था। आरोपियों ने प्रीत को लाओस भेज दिया। वहां पर कुछ लोगों ने उसे वहां बंधक बना लिया और स्कैम कराने की बात कही।
विज्ञापन
प्रीत ने उन्हें फोन पर इसकी जानकारी दी। इसके बाद आरोपियों ने पैसों की मांग शुरू कर दी। कर्मवीर का कहना है कि घर के जेवर बेचकर एजेंटों को पैसे दिए और इसके बाद उनका बेटा वापस पहुंचा। इसके बाद उन्होंने सदर थाना यमुनानगर में शिकायत दी। लिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद एसपी कार्यालय में प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की मांग की गई।
आरोप है कि एसपी कार्यालय से भी इस संंबंध में कोई जवाब नहीं आया। इसके बाद वह सोमवार को जिला सचिवालय पहुंचे थे। वहीं पुलिस ने इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस की ओर से शिकायत की जांच करने की बात कही जा रही है।
मामले की जांच आर्थिक अपराध शाखा द्वारा की जा रही है। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी के आधार पर आगे क उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। - दलीप सिंह, एसएचओ थाना सदर यमुनानगर।
मामले की शिकायत 10 फरवरी को मिली थी। जांच चल रही है। बैंक की डिटेल मांगी गई है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई कार्रवाई की जाएगी। - सुभाषचंद, इंचार्ज आर्थिक अपराध शाखा यमुनानगर।