फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The couple and their son were cremated in Jhabrera

Yamuna Nagar News: दंपती और बेटे के शव का झबरेड़ा में अंतिम संस्कार

Wed, 04 Feb 2026 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 04 Feb 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
The couple and their son were cremated in Jhabrera
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। पांसरा रेलवे फाटक के पास सड़क हादसे में जान गंवाने वाले उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के झबरेड़ा निवासी 29 वर्षीय सचिन, उसकी 27 वर्षीय पत्नी नेहा और चार साल के बेटे नोनू के शवों का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया।
जैसे ही तीनों के शव सौंपे गए तो सचिन के बड़े भाई रोहित समेत अन्य परिजनों व रिश्तेदारों की आंखों से आंसू बहने लगे। परिजन शवों को झबरेड़ा लेकर गए, जहां पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। सचिन अपनी पत्नी व बेटे के साथ बाइक पर सवार होकर झबरेड़ा स्थित अपने घर जा रहे थे।
विज्ञापन

जब वह पांसरा फाटक के पास पहुंचे तो पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि डंपर तीनों को कुचलते हुए चला गया। सचिन, नेहा और नोनू खून से लथपथ हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची थाना सदर पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से तीनों को मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर शवगृह में रखवा दिया था।

थाना प्रभारी सलिंद्र कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद सभी शवों को परिजनों को सौंप दिया गया है। आरोपी डंपर चालक की तलाश की जा रही है। उल्लेखनीय है कि जिस रोड पर हादसा हुआ वह सडकों के किनारे ट्रक खड़े रहते है। इस ट्रकों को हटाने का मुद्दा सड़क सुरक्षा की बैठक में उपायुक्त प्रीति के समक्ष भी उठ चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed