फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The corporation will tighten its grip on defaulters, target to recover Rs 19.5 crore

Yamuna Nagar News: निगम बकायेदारों पर कसेगा शिकंजा, साढ़े 19 करोड़ रिकवरी का लक्ष्य

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 May 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
The corporation will tighten its grip on defaulters, target to recover Rs 19.5 crore
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। बिजली निगम गर्मी में बकायेदारों पर रिकवरी के लिए अभियान चलाएगा। इस महीने में सर्कल में करीब साढ़े 19 करोड़ रुपये की रिकवरी का लक्ष्य रखा है। सभी एक्सईएन, एसडीओ और जेई को इसके लक्ष्य दिए हैं। निगम के इस अभियान से बकायादारों को गर्मी में पसीना आ सकता है।
बिजली निगम बकायादारों से लगातार रिकवरी करने में लगा हुआ है। निगम ने अप्रैल महीने में करीब 22 हजार बकाएदाराें से पौने 23 कराेड़ रुपये की रिकवरी की है। निगम इस अभियान के सफल होने के बाद अगले महीने के लिए तैयार हो गया है। एससी धर्म सुहाग ने इसके लिए एक्सईएन, एसडीओ और जेई के साथ बैठक की। उन्होंने अप्रैल महीने में लक्ष्य और रिकवरी पर चर्चा की। उन्होंने अप्रैल महीने में पौने 23 करोड़ रुपये की रिकवरी की सराहना की। साथ ही कई क्षेत्र में कमी को सुधारकर इस महीने नए लक्ष्य के साथ काम करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि मई महीने में 9505 बकाएदाराें को सूचीबद्ध किया है। इन परी करीब साढ़े 19 कराेड़ रुपये रिकवर किया जाना है।
विज्ञापन

लापरवाही मिलने पर होगी कार्रवाई
बिजली निगम ने रिकवरी के लिए टीम बनाई हैं। इसके साथ अधिकारियों के अलग-अलग लक्ष्य निर्धारित किए हैं। एक्सईएन और एसडीओ को बड़े बकायादारों पर कार्रवाई करनी होगी। जेई और बाकी नीचे टीम को द्वितीय व तृतीय श्रेणी के बकायादारों पर कार्रवाई करनी है। बकायादारों के बिल जमा न कराने पर बिजली सप्लाई बंद कर दी जाएगी। इसके साथ बिजली चारों पर भी निगम की टीम की नजर रहेगी। ऐसे लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली निगम बकायादारों से इस महीने रिकवरी के लिए अभियान चलाएगा। इस महीने करीब साढ़े 19 करोड़ रुपये की रिकवरी का लक्ष्य रखा है। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। - धर्म सुहाग, एसई, बिजली निगम।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article