फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The corporation will spend 28.37 lakhs on garbage collection

Yamuna Nagar News: कचरा उठान पर 28.37 लाख खर्च करेगा निगम

Mon, 09 Dec 2024 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 09 Dec 2024 12:26 AM IST
विज्ञापन
The corporation will spend 28.37 lakhs on garbage collection
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नगर निगम की ओर से शहर के सभी 22 वार्डों में एक माह के लिए विशेष सफाई अभियान चलाने की तैयारी है। इस पर निगम अफसरों ने 28.37 लाख खर्च का अनुमान तैयार किया, जिस पर प्रशासनिक मंजूरी मिलते ही निगम अफसरों ने ई-निविदा लगा दी है। इसमें 13 दिसंबर तक फर्मों व ठेकेदारों से निविदाएं मांगी गई हैं।
नगर निगम के पास कर्मचारी व संसाधन कम हैं, इसलिए निगम अफसर 22 ट्रैक्टर-ट्रॉली व दो जेसीबी किराये पर लेने जा रहे हैं। इसके अलावा संबंधित फर्म से 66 हेल्पर्स भी लिए जाएंगे। साथ ही 22 ट्रैक्टर-ट्रॉली व दो जेसीबी के चालक, डीजल व रखरखाव का जिम्मा भी फर्म का होगा।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि 25 नवंबर को मंत्री श्याम सिंह राणा की अध्यक्षता में हुई बैठक में एक माह के लिए विशेष सफाई अभियान चलाने के निर्देश हुए। लेकिन सफाई कर्मचारियों व संसाधनों की कमी में यह अभियान चलाने में मुश्किल होगी, इसलिए निगम के अफसरों ने 22 ट्रैक्टर-ट्रॉली व दो जेसीबी एक माह के लिए किराये पर लेने के खर्च का अनुमान तैयार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें फर्म से ही सभी 22 ट्रैक्टर-ट्रॉली व दोनों जेसीबी के चालक व रखरखाव सहित 66 हेल्पर्स देने का जिम्मा भी फर्म पर डालने की शर्त शामिल की गई। इस तरह कुल 28.37 लाख खर्च का अनुमान बना, जिस पर प्रशासनिक स्वीकृति मिली। नगर निगम की ओर से डोर टू डोर कचरा उठान का काम फर्म को ठेके पर दिया गया है, पर कई स्थानों पर खुले स्थानों व खाली प्लॉटों में कचरे के ढेर देखे जा सकते हैं।

साथ ही स्वच्छ सर्वेक्षण-2024 करीब है। शहर की सर्वेक्षण में वर्ष 2023 की रैंकिंग 51 पायदान नीचे 221 रही, जो वर्ष 2022 में 170 थी। इस बार निगम अफसर स्वच्छ सर्वेक्षण में रैंकिंग सुधार में लगे हैं। डोर-टू-डोर कचरा एकत्रित करने के लिए फर्म के 117 टिपर लगे हैं, जिसे निगमायुक्त ने 127 करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही व्यावसायिक क्षेत्रों में शाम को कचरा उठान व रात के समय सफाई कराने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed