{"_id":"6816694ce3f41857d60790cd","slug":"the-corporation-sent-11-cows-to-the-cowshed-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-137159-2025-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: निगम ने 11 गोवंश पहुंचाए गोशाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: निगम ने 11 गोवंश पहुंचाए गोशाला
Sun, 04 May 2025 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 04 May 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। नगर निगम टीम ने शनिवार को जोन दो के फर्कपुर, सब्जी मंडी व पुराना हमीदा में घूम रहे 11 बेसहारा गोवंशों को पकड़ कर गोशाला पहुंचाया। सालभर में अब तक नगर निगम 964 बेसहारा पशुओं को पकड़ कर गोशाला पहुंचा चुका है।
सीएसआई सुनील दत्त के नेतृत्व में गठित टीम बेसहारा गोवंशों को पकड़ने के लिए वार्ड नंबर 18 के फर्कपुर पहुंची। निगम कर्मियों ने क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर घूम रहे पांच बेसहारा गोवंशों को पकड़ा। इससे पूर्व निगम की टीम ने जगाधरी सब्जी मंडी से तीन गोवंशों को पकड़ कर निगम के वाहन में चढ़ाकर गोशाला पहुंचाया। इसी तरह टीम ने पुराना हमीदा के विभिन्न स्थानों पर घूम रहे तीन गोवंशों पकड़ा। उन्हें टैग लगाकर गोशाला पहुंचाया।
सीएसआई सुनील दत्त ने बताया कि शहर में घूमने वाले सभी बेसहारा गोवंश को पकड़ा जाएगा। कोई भी शहरवासी गोवंशों का इस्तेमाल करने के बाद उन्हें खुले में न छोड़े। यदि कोई गोवंश खुले में छोड़ता है तो उस पर 5100 रुपये जुर्माना लगाया जाएगा। इसके अलावा यदि ग्रामीण क्षेत्र से भी कोई व्यक्ति शहरी क्षेत्र में गोवंश छोड़ता है तो उस पर भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने आमजन से अपील की कि यदि उन्हें शहरी क्षेत्र में कहीं भी कोई बेसहारा पशु दिखाई दे तो उसकी फोटो खींचकर लोकेशन समेत निगम के व्हाट्सएप नंबर 7082410524 पर भेजें। निगम की टीम उन पशुओं को गोशाला पहुंचाएगी। गोशाला को नगर निगम की ओर से प्रति पशु के हिसाब से चारा खर्च दिया जाता है। यदि टैग वाला पशु दोबारा खुले में मिलता है तो संबंधित गाेशाला संचालक पर जुर्माना लगाया जाएगा।