फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The corporation issued challans to eight shopkeepers for littering.

Yamuna Nagar News: निगम ने गंदगी फैलाने पर किए आठ दुकानदारों के चालान

Fri, 17 Apr 2026 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 17 Apr 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
The corporation issued challans to eight shopkeepers for littering.
खुले में गंदगी फैलाने वाले दुकानदार का चालान करती निगम की टीम। प्रवक्ता
जगाधरी। खुले में गंदगी डालने व सिंगल यूज प्लास्टिक बेचने वालों पर नगर निगम सख्त है। वीरवार को नगर निगम की टीम ने खुले में गंदगी डालने व सिंगल यूज प्लास्टिक बेचने पर जगाधरी के सेक्टर-18 में करियाना दुकानदारों और छोटी लाइन पर तीन मीट विक्रेता व कबाड़ी समेत आठ के चालान किए। कार्रवाई मुख्य सफाई निरीक्षक हरजीत सिंह के नेतृत्व में निरीक्षक अमित कांबोज की टीम ने की।
विज्ञापन


गंदगी फैलाने व प्रतिबंधित पॉलिथीन के इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए नगर निगम की ओर से जोन एक में मुख्य सफाई निरीक्षक हरजीत सिंह व जोन दो में मुख्य सफाई निरीक्षक विनोद बेनीवाल के नेतृत्व में टीमें गठित की गई हैं, जो नियमित रूप से बाजारों, चौकों और प्रमुख सड़कों पर छापेमारी कर रही हैं। वीरवार को सफाई निरीक्षक अमित कांबोज, सफाई निरीक्षक पंकज कुमार, सचिन कांबोज, स्वच्छ भारत मिशन शहरी के आईईसी विशेषज्ञ दुर्गेश कुमार व होमगार्ड के जवानों की टीम पहले सेक्टर-18 पहुंची। यहां करियाना दुकान के बाहर खुले में गंदगी पड़ी हुई थी। जांच में पता चला कि दुकानदार ने गंदगी डाली है। टीम दुकान पहुंची और जांच की। जांच के दौरान दुकान से सिंगल यूज प्लास्टिक बरामद हुई। टीम ने दुकानदार का गंदगी डालने व सिंगल यूज प्लास्टिक बेचने पर चालान किया और जुर्माना लगाया।
विज्ञापन

इसके बाद निगम की टीम ने छोटी लाइन पर दुर्गा गार्डन के नजदीक तीन मीट विक्रेताओं के चालान किए। उन्होंने भी दुकानों के बाहर भी गंदगी डाली हुई थी। मीट विक्रेताओं से सिंगल यूज प्लास्टिक भी बरामद की गई। यहीं पर निगम टीम ने एक कबाड़ी का भी चालान किया। कबाड़ी ने दुकान के आसपास काफी गंदगी डाली हुई थी और अतिक्रमण किया हुआ था।

खुले में गंदगी फैलाने वाले दुकानदार का चालान करती निगम की टीम। प्रवक्ता

खुले में गंदगी फैलाने वाले दुकानदार का चालान करती निगम की टीम। प्रवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed