फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The corporation is conducting a survey of those setting up shop in Phadi market.

Yamuna Nagar News: निगम फड़ी बाजार में दुकान लगाने वालों का कर रहा सर्वे

Sat, 27 Jul 2024 06:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 27 Jul 2024 06:09 AM IST
विज्ञापन
The corporation is conducting a survey of those setting up shop in Phadi market.
जगाधरी। निगम की प्राथमिकता है कि फड़ी लगाने वाले लोकल लोगों की आजीविका चले इसके प्रबंध किए जाएं। इसके लिए नगर निगम सर्वे के साथ ऐसी योजना तैयार कर रहा है, जिससे फड़ी बाजार के दौरान जाम की स्थिति न बने। वहीं नगर निगम की ओर से उन्हें खुले में स्थान देने की भी योजना तैयार की जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शहर के बाजार में हर रविवार को लगने वाले फड़ी बाजार पर छिड़ा विवाद अभी थमा नहीं है। व्यापारियों के विरोध के बाद दो सप्ताह से फड़ी बाजार नहीं लग रहा है। पिछले रविवार को इसे लेकर फड़ी वालों ने बाजार में सुबह से शाम तक धरना भी दिया था। व्यापारियों का आरोप है कि फड़ी बाजार के चलते शहर में जाम लगता है और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। जिसकी पड़ताल करते हुए अमर उजाला ने वीरवार को समाचार प्रकाशित किया था। जिसमें दुकानदारों की ओर से अतिक्रमण किए जाने जमीनी हकीकत प्रकाशित की थी। वहीं रविवार बंद होने से यहां फड़ी लगाने वाले 1200 परिवारों की आजीविका को लेकर भी प्रश्न उठाया था। अमर उजाला में समाचार प्रकाशित होने के बाद नगर निगम आयुक्त के आदेशों पर इसे लेकर सर्वे किया जा रहा है। सर्वे में अभी तक 600 फड़ी संचालकों को चिह्नित किया गया है। इसमें स्थानीय और दूसरे राज्यों से आने वाले विक्रेताओं को अलग-अलग रखा गया है।
विज्ञापन

बता दें कि रविवार को लगने वाले फड़ी बाजार से करीब 1200 लोगों का परिवार चलता है। फड़ी लगाने वाली कई महिलाएं ऐसी हैं जिनके पति नहीं है और परिवार की जिम्मेदारी उन पर है। इसके अलावा स्कूल कॉलेज के कई विद्यार्थी फड़ी लगाकर अपनी फीस भरते हैं। यह समाचार प्रकाशित होने के बाद फड़ी वालों की आजीविका जारी रहे, ऐसी योजना पर नगर निगम ने काम करना शुरू कर दिया है। फड़ी लगाने वाले आशीष, गुलशन, रिशु, पीयूष, हन्नी कुमार, पवन कुमार, राम गोपाल, अजय सेठी, दीपक कुमार, विवेक कुमार, अभिषेक कुमार, दीपक ने बताया कि उनकी आजीविका का यही सहारा है। उन्हें सिर्फ नगर निगम से उम्मीद है। वहीं उन्होंने उनकी आवाज उठाने के लिए अमर उजाला का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------
वर्जन

नगरनिगम किसी की आजीविका का साधन नहीं छीन सकता है और न ऐसा किसी को करने दिया जाएगा। फड़ी बाजार से जाम लगा रहा था, जिसकी शिकायतें मिली थी। निगम फड़ी लगाने वालों का सर्वे कर रहा है। अभी तक 600 लोगों को चिह्नित कर लिया गया है। सर्वे पूरा होने के बाद ऐसी योजना बनाई जाएगी, जिससे लोगों की आजीविका चले और किसी को परेशानी भी न हो।
आयुष सिन्हा, नगर निगम आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed