फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The corporation cleaned the cowshed with the help of organizations

Yamuna Nagar News: निगम ने संस्थाओं संग गोशाला में की सफाई

Fri, 13 Jun 2025 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 13 Jun 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
The corporation cleaned the cowshed with the help of organizations
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। स्वच्छता पखवाड़ा के तहत वीरवार को नगर निगम की टीम ने विभिन्न संस्थाओं के साथ मिलकर गीता भवन स्थित गोशाला में सफाई अभियान चलाया। निगम कर्मियों ने संस्थाओं के पदाधिकारियों व आसपास के साथ मिलकर गोशाला व उसके आसपास के क्षेत्र की सफाई की।
मेयर सुमन बहमनी व नगर निगम आयुक्त अखिल पिलानी के निर्देशों पर एक से 21 जून तक स्वच्छता पखवाड़ा चलाया जा रहा है। पखवाड़े के तहत नगर निगम की आईईसी एक्सपर्ट पूजा अग्रवाल के नेतृत्व में स्वच्छता टीम के साथ सृष्टि जन कल्याण समिति के अध्यक्ष मीनू चसवाल, स्नेह सेवा ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष ममता सेन, श्रीजी सेवा ट्रस्ट की अध्यक्ष नीरू चौहान, सचिव नीरज कालडा, सुदर्शन फाउंडेशन के अध्यक्ष संदीप बजाज, आल इंडिया समाज सेवा केंद्र के अध्यक्ष मनमोहन सिंह आदि गोशाला पहुंचे।
विज्ञापन

इन्होंने झाड़ू लगाकर गोशाला व आसपास के क्षेत्र की सफाई की। साथ ही गोवंशजों को फल व अन्य खाद्य सामग्री खिलाई। निगम की टीम द्वारा गोशाला के सेवकों को नालियों में गोबर व घास न बहाने, पॉलिथीन का इस्तेमाल न करने और सूखा और गीला कचरा अलग अलग करने के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed