फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The cook made the doctor couple unconscious and took away valuables from the house

Yamuna Nagar News: डॉक्टर दंपती को बेहोश कर मकान से कीमती सामान ले गया रसोइया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jun 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
The cook made the doctor couple unconscious and took away valuables from the house
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जगाधरी-व्यासपुर रोड पर स्थित सभरवाल अस्पताल के मालिक डाॅ. नवीन सभरवाल और उनकी पत्नी डॉ. पूनम सभरवाल को नेपाल के रहने वाले रसोइये सुनील उर्फ कूका ने चाय में नशे की दवा मिलाकर पिला दी और कीमती सामान समेट कर भाग गया। घटना सुबह आठ बजे की है। डॉक्टर दंपती आईसीयू में भर्ती हैं।

दो माह पूर्व ही रसोइए को काम पर रखा गया था। इतना ही नहीं आरोपी सबूतों को मिटाने के लिए सीसीटीवी कैमरों के डीवीआर को भी अपने साथ लेकर गया। घटना की जानकारी मिलने पर थाना सिटी जगाधरी, सीआईए व फॉरेंसिक की टीमें मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए हैं। बरहाल आरोपी नौकर घर से क्या लेकर गया है यह डॉक्टर दंपती के स्वस्थ होने के बाद पता चलेगा। उनके ठीक होने पर पुलिस बयान दर्ज करेगी।
विज्ञापन


डॉक्टर दंपती के साथ हुई घटना का तब चला जब स्टाफ का एलटी नवीन छुट्टी लेने के लिए अस्पताल के पीछे बने डॉक्टर के मकान पर गया। मुख्य दरवाजा अंदर से लॉक होने की बजाय हलका खुला था। आवाज लगाने के बाद भी जब कोई जवाब नहीं आया तो नवीन कमरे में गया। डॉ. नवीन बेड पर और उनकी पत्नी पूनम कुर्सी पर बेसुध हालत में पड़े थे और अंदर रखी तीन अलमारियां खुली पड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह दृश्य देखकर कर्मचारी हक्का-बक्का रह गया और उसने तुरंत अस्पताल के अन्य स्टाफ को इसकी जानकारी दी। इसके बाद सभी मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। उधर, डॉक्टर दंपती का बेटा शगुन और पुत्रवधू तारू मंसूरी घूमने के लिए गए हुए थे। वे भी आज सुबह ही लौटे हैं और इस घटना से स्तंभ हैं।

कुरुक्षेत्र की प्लेसमेंट कंपनी से किया था हायर
डॉक्टर दंपती को एक नौकर की आवश्यकता थी। वे काफी समय से इसकी तलाश भी कर रहे थे। वहीं अस्पताल के स्टाफ ने बताया नेपाली रसोइए को कुरुक्षेत्र की कोई प्लेसमेंट कंपनी से नेपाल के रहने वाले नौकर को दो माह पूर्व हायर किया गया था। वहीं माली का काम करने वाले अजय ने बताया कि रसोइया अस्पताल की तीसरी मंजिल पर अकेला रहता था। उसके हावभाव से कभी महसूस नहीं हुआ वह इस प्रवृति का होगा। वह बिल्कुल साधारण बनकर रहता था और अच्छे से बातचीत करता था।

चाय और अन्य सामान के लिए नमूने
घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने चाय के सैंपल तथा रसोई में रखे बर्तनों को एक कट्टे में लेकर कब्जे में ले लिया है ताकी लैब में ले जाकर इनकी जांच की जा सके। पुलिस ने आरोपी के हुलिया के बारे में जानकारी लेकर विटी करवा दी है ताकि वह नेपाल न भाग सके। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है।

सूचना मिलने के बाद टीमें मौके पर पहुंच गई थी। डॉक्टर दंपती अस्पताल में आईसीयू में भर्ती है। मौके से चाय व अन्य जगहों के सैंपल ले लिए गए हैं। मामले की जांच के लिए पांच टीमें बना दी गई हैं। डॉक्टर दंपती ने अभी अपने बयान दर्ज नहीं कराए हैं, उनके स्वस्थ होने के बाद ही पता चलेगा नौकर क्या कुछ लेकर भागा है। -राजपाल सिंह, एसएचओ, थाना सिटी जगाधरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed