फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The consecration of Kaleshwar Mahadev is done with the water of Yamuna.

Yamuna Nagar News: यमुना के जल से होता है कालेश्वर महादेव का अभिषेक

Thu, 01 Aug 2024 07:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 01 Aug 2024 07:09 AM IST
विज्ञापन
The consecration of Kaleshwar Mahadev is done with the water of Yamuna.
प्रतापनगर। शिवालिक की तलहटी में स्थित श्री कालेश्वर महादेव मठ श्रद्धालुओं की अटूट आस्था का केंद्र है। यह जगाधरी पांवटा नेशनल हाईवे पर कलेसर के जंगल के बीच स्थित है। मंदिर में दर्शन के लिए पूरा साल यहां काफी संख्या में श्रद्धालु जुटते हैं।
विज्ञापन

यह मंदिर यमुनानगर से करीब 45 किलोमीटर की दूरी पर शिवालिक पहाड़ियों की तलहटी में श्री कालेश्वर महादेव मठ के नाम से प्रसिद्ध है। मंदिर में भगवान शिव का अति प्राचीन स्वयंभू शिवलिंग स्थापित है। शिव भक्त बेलपत्र व पवित्र यमुना के जल से अभिषेक कर भगवान शिव को प्रसन्न करते हैं।
विज्ञापन

मंदिर के सेवादार बताते हैं कि यहां से जुड़ीं कई पौराणिक कथाएं हैं। हरियाणा, हिमाचल प्रदेश व उत्तर प्रदेश के त्रिकोण पर स्थित श्री कालेश्वर महादेव मठ प्राचीनतम व ऐतिहासिक है। यहां पर खोदाई में निकली शिलाओं से ज्ञात होता है कि प्राचीनकाल की संस्कृति में सांकेतिक भाषाओं का प्रयोग किया जाता था। पौराणिक मान्यता है कि इस मठ में स्वयं भगवान शिव स्वयंभू लिंग के रूप में विराजमान हैं। यह शिवलिंग बहुत अद्भुत है जिसके मूल में ब्रह्मा जी की नाभि, मध्य में विष्णु जी का चक्र और ऊपर भगवान शिव विराजमान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां पहाड़ पर भगवान शंकर और मां पार्वती की गुफाएं प्राचीनकाल से ही रहस्य बनी हुई थीं। यहां स्थित पहाड़ियों को द्रोण घाटियां भी कहते हैं। मान्यता है कि गुरु द्रोणाचार्य ने यहां पांडवों को शस्त्रों का ज्ञान दिया था। पांडवों को 12 वर्ष का वनवास और एक वर्ष का अज्ञातवास मिला, तो उन्होंने विराट नगरी में अज्ञात वर्ष बिताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed