फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The confiscated drugs were destroyed

Yamuna Nagar News: जब्त मादक पदार्थों को किया नष्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
The confiscated drugs were destroyed
यमुनानगर। पुलिस ने अलग-अलग मुकदमों में जब्त किए गए नशीले पदार्थों को पुलिस ने नष्ट करा दिया है। बखाली पेपर मील पेहवा के पास नशीले पदार्थों को नष्ट किया गया।
विज्ञापन

कुछ दिन पहले आईजी अंबाला ने यमुनानगर पुलिस लाइन का निरीक्षण किया था। उस समय अलग-अलग मामलों में जब्त किए गए मादक पदार्थों की जांच कर नष्ट करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद 387 मामलों में जब्त किए गए नशीले पदार्थों को नष्ट करने के एक कमेटी बनाई गई थी। 15 जनवरी 2025 को बाखली पेपर मील पेहवा में नष्ट किया गया।
विज्ञापन

जिला पुलिस कुरुक्षेत्र, यमुनानगर व जिला अम्बाला पुलिस द्वारा दर्ज किए गए 387 मामलों में जब्त किये गये नशीले पदार्थ जिसमें चूरापोस्त-30 क्विंटल, 17 किलो 507 ग्राम, गांजा-1 क्विंटल 41 किलो 348 ग्राम, चरस-8.87 किग्रा, स्मैक 728 ग्राम 466 मिलीग्राम, सुल्फा-56 ग्राम 440 मिलीग्राम, हेरोईन-5 किलो 845 ग्राम 161 मिलीग्राम, पाउडर 221 ग्राम 420 मिलीग्राम, अफीम के पौधे 38 किलो 300 ग्राम व नशीली दवाईयों के 38 मामलों में 15126 कैप्सूल व 27147 नशीली गोलियां, 26 बोतल सीरप व 13 इंजेक्शन को नष्ट किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर आईजी अंबाला सिबास कविराज, एसपी यमुनानगर राजीव देसवाल, एसपी कुरुक्षेत्र वरुण सिंगला की देख-रेख में व डीएसपी यमुनानगर राजेश कुमार, डीएसपी अम्बाला रजत गुलिया, डीएसपी हैड क्वार्टर सुनील कुमार, डीएसपी पेहवा निर्मल सिंह, डीएसपी स्टेट क्राइम ब्रांच सुरेन्द्र पाल, डीएसपी जीआरपी, राजेश कुमार ने नशीले पदार्थ को नष्ट कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed