फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The condition of the sports complex has improved with an investment of 21 lakh, and the facilities have been enhanced

Yamuna Nagar News: 21 लाख से सुधरी खेल परिसर की हालत, सुविधाओं में इजाफा

Sun, 04 Jan 2026 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 04 Jan 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
The condition of the sports complex has improved with an investment of 21 lakh, and the facilities have been enhanced
राजीव गांधी ग्रामीण खेल परिसर कोटड़ा खास में समतल किया गया मैदान। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। ग्रामीण क्षेत्रों के खिलाड़ियों को बेहतरीन सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए खेल मैदानों का सुधारीकरण किया जा रहा है। इसी कड़ी में खेल विभाग की ओर से व्यासपुर के गांव कोटड़ा खास में बना राजीव गांधी खेल मैदान के दिन भी बहुरने लगे हैं। कोटड़ा खास में 21 लाख रुपये से ज्यादा खर्च कर बुनियादी सुविधाएं मजबूत की जा रही हैं।

इससे पहले कोटड़ा खास खेल मैदान की हालत इतनी खस्ता थी, कि खिलाड़ियों ने यहां आना बंद कर दिया था। खिलाड़ी निजी अकादमियों का रूख करने लगे थे, चूंकि खेल मैदान में बुनियादी सुविधाएं न होने के कारण वे अभ्यास नहीं कर पा रहे थे। इस मैदान व्यासपुर खंड के दो दर्जन से ज्यादा गांवों के करीब 250 खिलाड़ी अभ्यास करने आते हैं।
विज्ञापन

पखस्ताहाल मैदान के कारण वे अभ्यास नहीं कर पा रहे थे, इससे उनका प्रदर्शन भी खराब हो रहा था। काफी समय से खिलाड़ी खेल मैदान में सुविधाएं मुहैया करवाने की मांग कर रहे थे। इसके बाद विभाग ने कोटड़ा खास मैदान के लिए 21 लाख 62 हजार 346 रुपये का बजट जारी किया। इस राशि से खेल परिसर के मैदान के इनडोर गेम हॉल, शौचालय, पीने के पानी की व्यवस्था, लाइट सहित अन्य कार्य किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उखड़-खाबड़ मैदान समतल कर दिया गया है। पहले इसमें गड्ढे थे, जिस कारण खिलाड़ी खेल नहीं पाते थे। अब सुबह शाम यह पर खिलाड़ी दौड़ लगाने व अभ्यास करने आने लगे हैं। खिलाड़ियों का कहना है कि विभाग ने इस पर जो राशि खर्च की है उससे बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। परंतु खेल परिसर का रखरखाव बेहद जरूरी है। देखभाल के अभाव में यह फिर से खस्ताहाल हो जाएगा।

राजीव गांधी खेल परिसर कोटड़ा खास में फुटबॉल मैदान, वालीबॉल मैदान पोल, बास्केटबॉल कोर्ट, टेनिस कोर्ट बने हुए थे। परंतु यह सभी खस्ता हाल थे। इस राशि से यह सभी चकाचक कर दिए गए हैं। यहां पर फुटबॉल मैदान के गोल पोस्ट के पोल पर पेंट किया गया है। इसके अलावा बास्केटबॉल गोल पोस्ट के पोल की जांच के बाद रंगाई की गई है। सभी मैदानों में गोल पोस्ट और पोल लगाए गए हैं। मैदानों में लाइट की व्यवस्था की गई है, ताकि दिन ढलने के बाद भी खिलाड़ी अभ्यास कर सकें।


खिलाड़ियों को सुविधाएं मुहैया करवाने के उद्देश्य से कई काम किए जा रहे हैं। जिले के राजीव गांधी खेल मैदानों में काफी काम करवाए गए हैं और शेष चल रहे हैं। नए वर्ष में ग्रामीण क्षेत्रों के खिलाड़ियों को बेहतरीन सुविधाएं मिलेंगी। इससे खिलाड़ियों के प्रदर्शन में सुधार होगा। विभाग खिलाड़ियों की सुविधाओं को ध्यान में रखकर काम कर रहा है। - शिल्पा गुप्ता, जिला खेल अधिकारी।

राजीव गांधी ग्रामीण खेल परिसर कोटड़ा खास में समतल किया गया मैदान। संवाद

राजीव गांधी ग्रामीण खेल परिसर कोटड़ा खास में समतल किया गया मैदान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed