{"_id":"672e7246cd4d58013005e459","slug":"the-community-hall-built-in-panjeton-ke-majra-awaits-development-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1001-128070-2024-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: विकास की राह तकता पंजेटों के माजरा में बना कम्युनिटी हॉल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: विकास की राह तकता पंजेटों के माजरा में बना कम्युनिटी हॉल
विज्ञापन
पंजेटो का माजरा में बने कम्युनिटी हॉल में गिरी पानी की टंकी। संवाद
यमुनानगर। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 19 के गांव पंजेटों का माजरा में बने कम्युनिटी हॉल की स्थिति किसी से छिपी नहीं है। हॉल के अंदर और बाहर तो बुराहाल है, साथ ही बिजली के प्वाइंट भी रामभरोसे हैं। बिजली की तारों पर केबल की तार बांधकर साथ में खड़े पेड़ पर बांध दिया गया।
ग्रामीणों का आरोप है कि पहले भी विभाग के कर्मचारी बिजली की तारों पर अस्थाई जोड़ लगाकर चले गए थे जिसकी वजह से बछड़े को करंट लग गया था गनीमत रही कि बछड़ा बच गया था। कम्युनिटी हॉल में सुविधा दुरुस्त न होने के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हॉल में न बिजली, न पानी, न ही सफाई का कोई बंदोबस्त है।
खुद करते हैं सफाई और बिजली का बंदोबस्त
गांव के महेश ने बताया कि कई साल पहले बने कम्युनिटी हॉल में आज तक भी बिजली का कोई भी बंदोबस्त नहीं है। गांव के लोग खुद ही कार्यक्रमों के लिए अपने घरों से तारों का इंतजाम करते हैं।
विज्ञापन
कई बार वार्ड पार्षद को ज्ञापनों के माध्यम से अवगत भी करा चुके हैं लेकिन आज तक पार्षद व अन्य अधिकारियों ने इस बारें में संज्ञान नहीं लिया। हॉल में बिजली की फिटिंग होने के बावजूद भी आज तक कम्युनिटी हॉल में बिजली का मीटर भी नहीं लगा।
गांव के सतपाल ने बताया कि गांव की आबादी हालांकि कम है और गांव में कार्यक्रम करवाने के लिए कोई भी अन्य स्थान नहीं है जिस कारण गांव के लोग अपने सार्म्थ पर कम्युनिटी हॉल की सफाई करते हैं।
हॉल में शौचालय बने है लेकिन अब वो भी शोपीस बन गए है। पानी की टंकी भी तेज हवा में उड़कर टूट गई है अब आलम यह हो गया है कि कोई भी कार्यक्रम करवाने के लिए पानी का टैंकर मंगवाना पड़ता है। अगर पानी का इंतजाम हो जाए तो ग्रामीणों को पानी का टैंकर नहीं मंगवाना पड़ेगा।
सीवरेज के कनेक्शन आज तक नहीं हो पाए : रवि प्रकाश
रवि प्रकाश ने बताया कि गांव में सफाई कर्मचारी लगाए गए हैं लेकिन सफाई कर्मचारी नहीं आते और गांव में सफाई व्यवस्था भी बिगड़ गई है। और गांव में जो सीवरेज की लाइन बिछाई गई थी उसे भी आज तक नहीं शुरू किया गया है। 2019 में वार्ड 18 से पंजेटों का माजरा, पीर माजरा, फूसगढ़ व मंड़ेबरी को अलग कर दिया था और गांव को वार्ड 19 में शामिल किया गया था और वार्ड 19 में शामिल होने के बाद से गांव में कोई भी कार्य नहीं हो पाया।
कम्युनिटी हॉल में नहीं कोई सुविधा: मनोज कुमार
मनोज कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव में बने कम्युनिटी हॉल में पंखे, लाइट, पानी की टूंटियां आदि खराब हालत में हैं जिससे कार्यक्रम करवाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। गांव के लगभग लोग गरीब परिवार से संबंध रखते हैं और मैरिज पैलेसों का खर्च उठाने में भी असमर्थ हैं। कर्मवीर सेठी ने गांव की समस्या को समझते हुए गांव में कम्युनिटी हॉल का निर्माण कार्य करवाया था लेकिन निवर्तमान पार्षद ने गांव की अनदेखी कर गांव में कोई भी काम नहीं करवाया।
वर्जन
गांव में इस तरह से कोई दिक्कत है तो पता कर समस्या का समाधान कराया जाएगा।
आयुष सिन्हा, आयुक्त, नगरनिगम।