फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The cold wind in the morning and at night increased the chill

Yamuna Nagar News: सुबह और रात में सर्द हवा ने बढ़ाई ठिठुरन

Tue, 09 Dec 2025 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 09 Dec 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
The cold wind in the morning and at night increased the chill
जिला नागरिक अस्पताल में बने पार्क में धूप सेंकते लोग। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। जिले में ठंड का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। सुबह व रात के समय सर्द हवाओं के कारण लोगों को ठिठुरन का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि सोमवार को जिले के तापमान में मामूली इजाफा दर्ज किया गया, लेकिन इससे ठंड के प्रभाव में कोई खास कमी नहीं आई। सोमवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से कम होने के कारण सर्दी का एहसास और बढ़ा रहा है।
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि बुधवार को जिले में बादल छाने की संभावना है। आसमान में घने बादलों के उमड़ने से तापमान में गिरावट आ सकती है। अनुमान है कि अधिकतम तापमान में एक डिग्री तक की कमी दर्ज की जा सकती है। बादल आने के बाद हवा में नमी बढ़ेगी और शीतलहर का असर तेज होगा।
विज्ञापन

इससे लोगों को और कड़कड़ाती सर्दी का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही धुंध भी पड़ सकती है। बदलते मौसम को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने भी लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। विशेषकर बुजुर्गों, बच्चों और बीमार व्यक्तियों को ठंड से बचाव के इंतजाम करने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर के एक्यूआई में सुधार ने कुछ राहत जरूर दी है। सोमवार को शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 165 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया, जो पिछले कई दिनों की तुलना में बेहतर है। इससे पहले लगातार कई दिनों तक एक्यूआई का स्तर 250 माइक्रोग्राम के आसपास बना हुआ था, जिसके कारण लोगों को प्रदूषणजनित समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। हवा की गुणवत्ता में सुधार के बाद लोगों को अपेक्षाकृत स्वच्छ हवा में सांस लेने का मौका मिला है।

मौसम विशेषज्ञ अजीत कुमार का कहना है कि सर्दियों में प्रदूषण तेजी से बढ़ता है, इसलिए अभी भी सतर्कता बरतने की जरूरत है। अनावश्यक वाहन उपयोग से बचने, कूड़ा न जलाने और स्वास्थ्य संबंधी सावधानियां अपनानी चाहिए। बुधवार व वीरवार को मौसम में होने वाले उतार-चढ़ाव के चलते जिले में ठंड का असर और गहराने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed