फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The cold is troubling, the temperature will drop further

Yamuna Nagar News: ठंड ने सताया, अभी और लुढकेगा पारा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jan 2024 01:56 AM IST
विज्ञापन
The cold is troubling, the temperature will drop further
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन







जगाधरी। जिले में हाड़ गला देने वाली सर्दी का प्रकोप लगातार जारी है। दिन बढ़ने के साथ सर्दी कम होने की बजाए और ज्यादा बढ़ती जा रही है। मंगलवार को भी कड़ाके की ठंड रही और यह साल का सबसे ठंडा दिन साबित हुआ। इस दौरान तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। हर दिन लुढक रहा पारा मंगलवार को 3.9 डिग्री सेल्सियस पर रुका। जबकि अधिकतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस रही। वहीं नौ किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली बर्फीली हवा ने लोगों की कंपकंपी छुड़वाए रखी। ऐसे में लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए। परंतु घर के अंदर कमरों भी लोगों को ठंड से राहत नहीं मिली। कमरे के भीतर भी हाथ पांव सुन्न रहे। ऐसे में लोगों को दैनिक कार्य करने में भी दिक्कत आई। हालांकि मंगलवार सुबह घना कोहरा भी रहा, लेकिन हवा चलने के साथ कोहरा छंट गया, लेकिन दिनभर शीतलहर का प्रकोप जारी रहा। सर्दी से बचने के लिए लोग घरों में आग जलाकर, हीटर, ब्लोर इत्यादि का सहारा ले रहे हैं। लेकिन सर्दी से राहत नहीं मिली।

सबसे ज्यादा परेशानी सुबह काम पर जाने वाले लोगों व स्कूल जाने वाले विद्यार्थियों को हुई। हालांकि सर्दी के कारण स्कूल सुबह 10 बजे लग रहे हैं, लेकिन कड़ाके की ठंड में स्कूल आने जाने में परेशानी हो रही है। ऐसी ठंड में अभिभावक बच्चों को स्कूल भेजने से कतरा रहे हैं। स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या सामान्य दिनों की अपेक्षा कम है। सामान्य जन जीवन पर ठंडा का व्यापक असर देखने को मिल रहा है। इसका प्रभाव बाजार पर भी रहा। ठंड के कारण बाजारों में ग्राहकों की उपस्थिति बेहद कम रही। ऐसे में दुकानदार दिनभर खाली बैठे रहे। सर्दी से बचने के लिए दुकानदारों व कर्मचारियों ने अलाव का सहारा लिया। मौसम विभाग ने सर्दी को लेकर प्रदेश भर में अलर्ट जारी किया है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस माह सर्दी से राहत नहीं मिली। 31 जनवरी तक कड़ाके की ठंड पड़ेगी। हालांकि पांच दिन से आसमान पर बादल छा रहे हैं, लेकिन बारिश नहीं हो रही है। किसान काफी दिनों से बारिश की प्रतिक्षा कर रहे हैं। वहीं काफी समय से धूप न निकलने के कारण फसलों सहित तमाम पेड़ पौधों पर इसका असर दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed