Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The CM said to the peanut vendor

Yamuna Nagar News: मूंगफली वाले से बोले सीएम, हमें रेवड़ी का स्वाद चखा दे

Wed, 25 Nov 2026 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 25 Nov 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
The CM said to the peanut vendor
कपालमोचन मेले में श्रद्धालुओं के साथ सेल्फी लेते मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी। सोशल मीडिया
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। कपालमोचन मेले में ड्रोन लाइट एंड साउंड शो के बाद लौटते समय मुख्यमंत्री नायब सिंह की नजर मूंगफली बेच रहे एक रेहड़ी वाले पर पड़ी तो वह उसके पास रुक गए। मुख्यमंत्री ने पहले भाव पूछा और मूंगफली खरीदी। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि हमें तो रेवड़ी का स्वाद चखा दे। इसके बाद मुख्यमंत्री ने रेहड़ी वाले से उसके परिवार और बच्चों के बारे में भी पूछा।
रेहड़ी वाले ने बताया कि उसके बच्चे फिलहाल कुछ नहीं कर रहे हैं। इस पर मुख्यमंत्री ने उसे बच्चों के नाम प्रशासन के पास लिखवाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि बच्चों के लिए कुछ करवाते हैं। मुख्यमंत्री की इस बात से रेहड़ी वाला काफी खुश नजर आया। उसने भी आभार जताते हुए मुख्यमंत्री को गजक भेंट की। मेले में मुख्यमंत्री का यह सहज अंदाज लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जब मेले से रवाना होने लगे तो वह पैदल ही लंबा सफर तय करते हुए श्रद्धालुओं के बीच पहुंच गए। इस दौरान लोगों में उनके साथ फोटो खिंचवाने को लेकर उत्साह दिखाई दिया। मुख्यमंत्री ने भी किसी को निराश नहीं किया और अलग-अलग जगहों पर 50 से ज्यादा लोगों के साथ सेल्फी ली। खास बात यह रही कि जहां लोगों के मोबाइल से सेल्फी का एंगल सही नहीं बन पा रहा था, वहां मुख्यमंत्री ने खुद उनके हाथ से मोबाइल लेकर सेल्फी खींची। मुख्यमंत्री का यह अंदाज देखकर श्रद्धालु भी काफी उत्साहित नजर आए। कई लोगों ने इस पल को अपने मोबाइल में कैद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर छाया रहा लेजर और ड्रोन शो
कपालमोचन मेले में प्रशासन की ओर से पहली बार लेजर लाइट और ड्रोन शो का आयोजन किया गया। रात को हुए इस शो को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे। आसमान में ड्रोन के जरिये बनी आकृतियों और रोशनी के शानदार नजारे ने लोगों को आकर्षित किया। शो खत्म होने के बाद भी इसका उत्साह कम नहीं हुआ। लोगों ने मोबाइल से इसकी खूब रील बनाई। सोमवार आधी रात से लेकर मंगलवार को पूरे दिन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इसकी वीडियो और रील छाई रहीं। विभिन्न प्लेटफॉर्म पर हर चौथी-पांचवीं रील में लेजर और ड्रोन शो के नजारे दिखाई दिए। लोगों ने इन वीडियो को खूब लाइक और शेयर किया। इस तरह कपालमोचन मेले का यह आयोजन सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बना रहा।

कपालमोचन मेले में श्रद्धालुओं के साथ सेल्फी लेते मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी। सोशल मीडिया

कपालमोचन मेले में श्रद्धालुओं के साथ सेल्फी लेते मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी। सोशल मीडिया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed