{"_id":"69863cad2ad379fad5060ff4","slug":"the-clerk-who-was-found-absent-has-been-asked-to-provide-an-explanation-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-150983-2026-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: गैरहाजिर मिले लिपिक से जवाब तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: गैरहाजिर मिले लिपिक से जवाब तलब
Sat, 07 Feb 2026 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 07 Feb 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम कार्यालय का निरीक्षण करतीं मेयर सुमन बहमनी। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। मेयर सुमन बहमनी ने शुक्रवार दोपहर बाद कन्हैया साहिब चौक स्थित नगर निगम कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई कर्मचारी अपनी सीटों पर नहीं मिले। मेयर ने इस दौरान एक नियमित लिपिक को कारण बताओ नोटिस जारी किया।
निरीक्षण की सूचना मिलने पर कुछ कर्मचारी कार्यालय पहुंच गए, जिन्हें मेयर ने सख्त चेतावनी दी और दोबारा ऐसा करने पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। मेयर ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि नगर निगम कार्यालय में आमजन अपने कार्यों को लेकर दूर-दराज क्षेत्रों से आते हैं। ऐसे में कर्मचारियों की गैरहाजिरी और बिना सूचना कार्यालय से बाहर जाना सीधे तौर पर जनता को परेशान करने वाला है।
उन्होंने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य नागरिकों को समयबद्ध और पारदर्शी सेवाएं उपलब्ध कराना है, लेकिन इस तरह की कार्यप्रणाली से निगम की छवि भी प्रभावित होती है। मेयर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बिना अनुमति एवं बिना मूवमेंट दर्ज किए कार्यालय से अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारियों पर भविष्य में कार्रवाई करें।
विज्ञापन
मेयर ने कहा कि यह भी सुनिश्चित किया जाए कि भविष्य में कोई भी कर्मचारी कार्यालय समय के दौरान बिना सूचना या बिना मूवमेंट रजिस्टर में प्रविष्टि किए अपने कार्यस्थल से बाहर न जाए। सभी शाखा प्रभारी अपने अनुभागों में कर्मचारियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करें।