{"_id":"67269a9d6e35ee7ef10c9075","slug":"the-cleanliness-system-of-the-city-deteriorated-after-diwali-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-127810-2024-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: दिवाली के बाद बिगड़ी शहर की सफाई व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: दिवाली के बाद बिगड़ी शहर की सफाई व्यवस्था
Sun, 03 Nov 2024 03:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 03 Nov 2024 03:03 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। दिवाली के बाद शहर की सफाई व्यवस्था बिगड़ी नजर आ रही है। लगातार दो रात लोगों द्वारा जलाए गए पटाखों और आतिशबाजी सहित दिवाली के अन्य सामान से निकला कचरा गलियों-सड़कों पर दिख रहा है। कई जगह दूर तक कचरा फैला है। त्योहारों के दिनों में यह हालात देख लोग व्यवस्था को कोस रहे हैं।
निवर्तमान पार्षदों का आरोप है कि न गलियों-सड़कों पर झाड़ू लग रहा है और न कचरा उठ रहा है। ऐसे में डेंगू व अन्य बीमारियों का खतरा है। इसलिए नगर निगम को विशेष टीमें गठित कर सुबह-शाम सफाई व कचरा उठान कराना चाहिए। शहर में बिगड़ी सफाई व्यवस्था का अंदाजा इससे ही लगाया जा सकता है कि पॉश क्षेत्र मॉडल टाउन में ही कचरे के ढेर लगे हैं।
एसपी आवास के सामने, दशहरा ग्राउंड समीप व शक्तिनगर में वेयर हाउस गोदाम के साथ फूड कॉर्ट में गिरा कचरा दूर तक फैल रहा है। ऐसे ही हालात प्रोफेसर कॉलोनी, मॉडल कॉलोनी, दशमेश कॉलोनी, यमुना विहार, आजाद नगर, शास्त्री कॉलोनी, सिटी सेंटर रोड, छोटी लाइन व अन्य कॉलोनियों में गलियों-सड़कों पर हैं।
विज्ञापन
कचरा उठान न होने और सफाई न होने से आसपास के लोग दुखी हैं। मॉडल टाउन के हरीश, सन्नी, भूपेश ने कहा कि अभी त्योहारी सीजन है, जिसमें आसपास सफाई जरूरी हैं। लेकिन दिवाली के बाद सफाई व्यवस्था बिगड़ गई है। न तो सफाई हो रही है और न गलियों-सड़कों में गिराए गए कचरे का उठान हो रहा है।
रामआसरा भारद्वाज, विनोद मरवाह ने कहा कि दिवाली के बाद सफाई व्यवस्था बिगड़ी नजर आ रही है। गलियों-सड़कों पर कचरा है, जिसका समय पर उठान होना जरूरी है। क्योंकि अभी डेंगू व अन्य बीमारियां का खतरा है, इसलिए नगर निगम अफसरों को विशेष टीमें गठित कर नियमित कचरा उठान और सफाई कार्य कराना चाहिए।
सफाई कर्मचारियों से नियमित सफाई करवाई जा रही है। साथ ही कचरे का उठान भी कराया जा रहा है। सभी जगह सफाई व कचरा उठान व्यवस्था को दुरुस्त किया जा रहा है। - हरजीत सिंह, सीएसआई, नगर निगम।