फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The civil surgeon talked to the patients and got information about the facilities

Yamuna Nagar News: सिविल सर्जन ने मरीजों से बात कर ली सुविधाओं की जानकारी

Sun, 06 Apr 2025 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 06 Apr 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
The civil surgeon talked to the patients and got information about the facilities
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। सिविल सर्जन डॉ. पूनम चौधरी का करनाल में तबादला होने के बाद डॉ. मंजीत सिंह ने दोबारा चार्ज लिया है। सिविल सर्जन का कार्यभार संभालते हुए मंजीत सिंह शनिवार को उप नागरिक अस्पताल जगाधरी का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने अस्पताल में आपातकालीन कक्ष, लेबर रूम व एसएनसीयू वार्ड का निरीक्षण किया।
इसके अलावा भर्ती मरीजों से बातचीत कर दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। साथ ही एसएनसीयू में दाखिल नवजात के बारे में भी स्टाफ से जानकारी ली। डाॅ. मंजीत सिंह उप नागरिक जगाधरी में पहुंचे तो सबसे आपातकालीन कक्ष में गए। वहां पर आने वाले मरीजों के बारे में जानकारी ली। इसके बाद लेबर रूम में गए और गर्भवती महिलाओं के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

यह भी पूछा किया कि कितनी महिलाओं की नार्मल डिलीवरी हुई और कितने सिजेरियन। कितनी महिलाएं देहात क्षेत्रों से रेफर होकर आई है। इसके बाद एसएनसीयू का निरीक्षण किया गया। यहां पर दाखिल नवजातों की जानकारी ली गई। उन्होंने अस्पताल की तरफ से मरीजों को दी जा रही सुविधाओं पर संतोष जताया। साथ ही साफ, सफाई व मेडिकल वेस्ट का सही तरीके से निपटान करने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed