फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The city will be illuminated, street lights will be repaired with 15.50 lakhs, Yamunanagar

शहर होगा जगमग, 15.50 लाख से दुरुस्त की जाएंगी स्ट्रीट लाइटें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
The city will be illuminated, street lights will be repaired with 15.50 lakhs, Yamunanagar
स्ट्रीट लाइट को ठीक करता निगमकर्मी। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। टिवनसिटी में खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटें जल्द ही दुरुस्त होंगी। इसके अलावा कई स्थानों पर खराब लाइटों को नई स्ट्रीट लाइटें में बदला जाएगा। इससे जहां अपना शहर जगमग होगा। नगर निगम सभी 22 वार्डों का एक जोन बनाकर खराब पड़ी सभी स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत कराए। इसके लिए नगर निगम ने साढ़े 15 लाख रुपये का टेंडर निकाला है। टेंडर लेने वाला ठेकेदार सामान उपलब्ध करवाएगा और मरम्मत का काम खुद निगम करवाएगा।
नगर निगम क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट लगभग 25 हजार हैं। जल्द ही इनकी संख्या बढ़ाकर करीब 35 हजार तक की जाएगी। इसके अलावा सभी सामान्य लाइटों को एलईडी में बदले जाने की भी नगर निगम की योजना है। इसके लिए क्लस्टर बनाकर टेंडर लगाया गया है। शहर में स्ट्रीट लाइट संबंधित समस्या के लिए निगम की ओर से 9595130130 जारी किया था। निगम अधिकारियों ने इस नंबर पर शिकायत आने के बाद 48 घंटे के भीतर समस्या का समाधान करने का दावा किया था, लेकिन हकीकत में यह नहीं हो रहा है। पर्याप्त सामान न होने से बहुत सारी स्ट्रीट लाइट खराब पड़ी है। आरोप हैं कि शिकायत करने के कई-कई माह तक लाइटों को ठीक नहीं किया जाता।
विज्ञापन

स्ट्रीट लाइटों की रिपेयर के लिए पहले से जो टेंडर लगा हुआ है, वह 31 अगस्त को पूरा हो रहा है। निगम अधिकारियों का कहना है कि मरम्मत का काम सुचारु रूप से चलता रहे, इसलिए पहले से ही टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी है। शहर में लगीं लाइटें पुरानी हो चुकी हैं। इनके लगातार खराब होने की शिकायतें मिल रही हैं। एक दिन में 60-70 शिकायतें निगम कार्यालय में आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
ठेकेदार को 48 घंटे में उपलब्ध करवाना होगा सामान
टेंडर में शर्तों के मुताबिक ठेकेदार को 48 घंटे के भीतर सामान उपलब्ध करवाना होगा। निगम कर्मचारियों के ऑर्डर किए जाने के 48 घंटे तक सामान उपलब्ध नहीं होगा तो 50 रुपये प्रति प्वाइंट व पांच दिन तक उपलब्ध न होने पर 100 रुपये तक जुर्माना लगाए जाने का प्रावधान टेंडर में है।

वर्जन
हमारा शहर सुंदर व स्मार्ट बने, इसे लेकर हम गंभीरता से कार्य कर रहे हैं। हमारा शहर जगमग हो, इसके लिए स्ट्रीट लाइट की मरम्मत के लिए लगभग 15 लाख का टेंडर लगाया गया है। हमारा प्रयास है कि जो शिकायत आएं, उसका तुरंत समाधान हो। - मदन चौहान, मेयर यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed