फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The city echoed with the sound of gunfire late at night

Yamuna Nagar News: देर रात गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा शहर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jul 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
The city echoed with the sound of gunfire late at night
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




यमुनानगर। सोमवार रात 11 बजे शहर एक बार फिर गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। बदमाशों ने दो जगहों पर फायरिंग कर दहशत जमाने का प्रयास किया है। गोलियां चलने से सो रहे लोगों की नींद खुल गई और इलाके में अफरातफरी मच गई।

पहली घटना आईटीआई के पास जमना इंजीनियरिंग कंपनी की है। यहां बाइक पर दो से तीन बदमाश आए और दुकान के शटर पर अंधाधुंध गोलियां बरसानी शुरू कर दी। हालांकि कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। पांच से छह राउंड की फायरिंग किए जाने से दुकान का शटर और अंदर का शीश चकनाचूर होकर गिर गया। मौके से पुलिस को गोली के खोल भी बरामद हुए हैं।
विज्ञापन




बताया जा रहा है इस प्रतिष्ठान के मालिक का काम प्लाइवुड का कारोबार है। गोलियों की आवाज से आसपास के सो रहे लोग जाग गए। जब तक लोग मौके पर पहुंचते तब तक बदमाश फायरिंग कर मौके से भाग निकले। वहीं दूसरी तरफ शहर की सरोजिनी कॉलोनी के फेस वन में एक कपड़े के व्यापारी के घर पर भी हवाई फायरिंग हुई। बताया जा रहा है इस कपड़ा व्यापारी को पहले भी पुलिस सुरक्षा मिली है। उसके बाद भी ये वारदात हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां पड़ोस के लोग इतने सहमे हुए हैं कि लोगों ने भी कुछ भी बताने से मना कर दिया हैं। दोनों जगहों पर पुलिस की तमाम टीमें, सीआईए वन व टू और खुद एएसपी अमरेंद्र सिंह मौके पर पहुंच गए और तुरंत शहर में नाकाबंदी करा दी। समाचार लिखे जाने तक पुलिस जांच में जुटी थी बदमाश कौन थे और उनका फायरिंग करने का क्या मकसद था।






जहां-जहां पर फायरिंग हुई है, उसकी जांच हो रही है। पुलिस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गई और शहर में नाकाबंदी कर दी गई है। जल्द ही फायरिंग करने वालों का दबोच लिया जाएगा। - अमरेंद्र सिंह, एएसपी, यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed