फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The city bus is not coming my way, it is not running nearby

Yamuna Nagar News: सिटी बस नहीं आ रही रास, नहीं चल रहा पास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Apr 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
The city bus is not coming my way, it is not running nearby
यमुनानगर। सिटी बस सेवा विद्यार्थियों को रास नहीं आ रही है। चूंकि सिटी बस शुरू होने के सवा साल बाद भी इनमें बस पास की सुविधा नहीं है। ऐसे में परिवहन विभाग से मिला बस पास होने के बावजूद विद्यार्थियों को सिटी बस में टिकट लेनी पड़ रही है।
विज्ञापन

ये देख विद्यार्थी हरियाणा रोडवेज की अन्य बसों की तरह सिटी बस में भी बस पास सुविधा शुरू किए जाने की मांग कर रहे हैं। बतादें कि हरियाणा रोडवेज के यमुनानगर डिपो पर वर्ष-2024 में आई पांच इलेक्ट्रिक एसी बसों को 29 जनवरी से सिटी बस सेवा के रूप में चलाया जा रहा है। मौजूदा समय में सिटी बस सेवा से यमुनानगर व जगाधरी दोनों शहरों के अलावा छछरौली का ग्रामीण रूट भी कवर किया जा रहा है।
विज्ञापन

इन रूटों के बीच कई शिक्षण संस्थान भी हैं। काफी विद्यार्थी सिटी बस से शिक्षण संस्थानों तक आना-जाना कर रहे हैं। कई शहर या जिले के बाहर के रूटों से आकर सिटी बस से शहर में अपने-अपने संस्थान आ-जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिटी बस में सफर करने वालों में विद्यार्थियों की संख्या काफी है। हालांकि बसें वातानुकूलित होने से विद्यार्थियों को सुविधा मिल रही है, वहीं उनका शहर में ऑटो व रिक्शा पर होने वाला खर्च भी बच रहा है, पर विद्यार्थी व उनके अभिभावकों सिटी बस में हरियाणा रोडवेज की बसों की तरह बस पास सुविधा शुरू करने की मांग कर रहे हैं।

जीएम को देंगे मंत्री के नाम ज्ञापन
साक्षी, सुनैना, रश्मी, सन्नी, बंटी, राजीव ने कहा कि जिले के ग्रामीण और अन्य जिलों तक विद्यार्थियों को शिक्षण संस्थानों तक जाने और लौटने के लिए हरियाणा रोडवेज की सामान्य बसों में बस पास सुविधा है, पर सिटी बस के तौर पर चल रही इलेक्ट्रिक एसी बसों में यह सुविधा नहीं लागू हो पाई। ऐसे में परिवहन विभाग से मिला बस पास बनवाने के बाद भी सिटी बस में टिकट लेकर सफर करना पड़ रहा है। उन्हें मिला बस पास सिटी बस में भी लागू हो, इस मांग के लिए जीएम रोडवेज को परिवहन मंत्री के नाम ज्ञापन देंगे।
वर्जन-
अभी सिटी बस सेवा में बस पास सुविधा नहीं है। इस बारे में फिलहाल कोई दिशा-निर्देश नहीं मिले हैं।
- दिवाकर सिन्हा, प्रबंधक, सिटी बस सेवा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed