फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The car collided with two friends riding a bike

कार ने बाइक सवार दो दोस्तों को मारी टक्कर, एक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
The car collided with two friends riding a bike
यमुनानगर। नेशनल हाईवे 344 पर गांव भंभौली के पास कार ने बाइक सवार दो दोस्तों को टक्कर मार दी। हादसे में एक दोस्त की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी कार चालक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर, बिलासपुर रोड पर रामखेड़ी के पास ट्रैक्टर और पिकअप की टक्कर में एक व्यक्ति घायल हो गया।
विज्ञापन

सहारनपुर के गांव रसलूपुर कलां निवासी अब्दुल कादिर ने छप्पर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अंबाला के बलदेव नगर में वेल्डिंग का काम करता है। उसका दोस्त सहारनपुर के गांव कलालहटी निवासी साबिर भी उसके साथ बलदेव नगर में वेल्डिंग का काम करता था। वीरवार शाम को वे दोनों काम समाप्त कर बाइक पर घर लौट रहे थे। देर शाम करीब सात बजे गांव भंभौली से थोड़ा आगे पुलिया पर पहुंचे तो पीछे से तेज रफ्तार कार आई। आरोप है कि चालक
विज्ञापन

ने लापरवाही से कार चलाते हुए सीधी टक्कर उसकी बाइक में मार दी। टक्कर लगने से वे दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसके दोस्त साबिर को मृत घोषित किया, जबकि उसे उपचार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed