फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The campaign of drug de-addiction is writing a letter of light from darkness, Yamunanagar

अंधेरे से रोशनी की इबारत लिख रहा है नशा मुक्ति का अभियान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
The campaign of drug de-addiction is writing a letter of light from darkness, Yamunanagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। महिला थाना में सोमवार शाम खुशियों की दिवाली मनाई गई। यह दिवाली उनके लिए खास रही, जो लोग नशा छोड़ने व छुड़वाने की दिशा में प्रयासरत है। बतौर मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
पुलिस अधीक्षक गोयल ने कहा कि करीब दो महीने से जिले में नशा मुक्ति अभियान जारी हैं। इस अभियान को सही राह का नाम दिया गया है। निर्णय लिया गया था कि रोगी व उनके परिवार के साथ ही दिवाली मनाएंगे। इस मुहिम में सभी एनजीओ और अन्य समाजसेवी सहयोग कर रहे हैं। उद्देश्य यह है कि जो साथी रास्ता भटक गए हैं, वह खुद को अलग-थलग महसूस न करें।
विज्ञापन

उन्हें भी त्योहारों की खुशी अनुभव करने का अधिकार है, यह प्रयास उसी दिशा में एक कदम है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मन में जो विचार आया था और वह आज पूरा भी हो गया। रोगियों व उनके परिवारों की खुशी देखकर लगा है कि वाकई दिवाली आई है। उन्होंने कहा कि अभी तो अभियान की शुरुआत है, इसका अंत भी अच्छा होगा। इलाज और रोगियों के नशा छोड़ने की प्रक्रिया बेशक लंबी हो हम इस मुहिम में सबके सांझा प्रयास से सफल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला थाना प्रभारी निरीक्षक शीलावंती ने आए हुए मेहमानों का स्वागत किया। सही राह अभियान के जिला संयोजक अधिवक्ता सुशील आर्य ने कहा कि निश्चित ही दिवाली का उद्देश्य सफल रहा है, आगे भी हम इन रोगियों को सही राह देने की मदद के लिए प्रयासरत रहेंगे। इस मौके पर उप पुलिस अधीक्षक प्रमोद शर्मा, सुभाष चंद, विभा गुप्ता सेवानिवृत्त प्रिंसिपल डीएवी गर्ल्स कॉलेज, डॉक्टर गुरशरन कौर, नकुल देव, विकास धींगरा, उज्ज्वल कांबोज, गुरमीत सिंह चावला उर्फ जसपाल भट्टी आदि मौजूद रहे।

नुक्कड़ नाटक से बताए नशे के दुष्प्रभाव
कार्यक्रम में डीएवी गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशे के दुष्प्रभाव बताए। छात्राओं ने नारे लगाकर संदेश दिया कि नशा किसी भी हाल में स्वीकार नहीं करना है। इस दौरान रंगोली सजाई गई, दीपमाला जलाई गई। महिला थाना को सजाया गया था। कॉमेडी के माध्यम से जूनियर जसपाल भट्टी ने कार्यक्रम को और रंगीन बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed