फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The bullet marks told a horrifying story

Yamuna Nagar News: गोलियों के निशानों ने बयां की भयावह कहानी

Fri, 27 Dec 2024 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 27 Dec 2024 12:46 AM IST
विज्ञापन
The bullet marks told a horrifying story
दीपेंद्र कुमार
विज्ञापन

यमुनानगर। दिन वीरवार। समय करीब साढ़े आठ बजे। यमुनानगर का खेड़ी लक्खा सिंह गांव दोहरे हत्याकांड की वारदात से दहल गया। दो बाइकों पर आए पांच बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद आसपास के कई गांव के ग्रामीण दहशत में हैं। घटनास्थल पर बिखरे पड़े खोखे और कारतूस व जिम और अस्पताल की दीवारों और गाड़ियों पर गोली के निशान घटना की भयावह कहानी बयां कर रहे थे।
घटना पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि करीब आठ बजे ही हमलावर जिम के बाहर पहुंच गए थे। वहां पर वह पंकज और उसके साथियों के जिम से बाहर आने का इंतजार कर रहे थे। बदमाश वारदात को अंजाम देने की पूरी तैयारी से आए थे, जैसे ही पंकज और उसके साथी जिम से बाहर आए तो उन पर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन

इतने में वह कुछ समझ पाते तो पांच बदमाशों ने धड़ाधड़ कई राउंड फायरिंग शुरू कर दी। चार बदमाशों ने फायरिंग की जबकि एक बदमाश पिस्टल की मैगजीन बदलकर देता रहा। करीब दो मिनट तक बदमाश फायरिंग करते रहे। बदमाशों से बचने के लिए दो युवक पास में ही स्थित एक अस्पताल में घुस गए। लेकिन, बदमाशों ने वहां भी उनका पीछा नहीं छोड़ा और अस्पताल के अंदर घुसकर फायरिंग करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि बदमाशों ने 80 से अधिक राउंड फायरिंग की। पुलिस को भी करीब 65 खोखे और कुछ कारतूस मौके पर पड़े मिले। घटना के बाद मौके का मंजर देखकर लोग सहम गए। गोली लगने से आसपास खड़ी कार के शीशे टूट गए। वहीं पास खड़ी कुछ बाइकों में भी गोली लगी। गोलियां लगने से अस्पताल और जिम के शीशे टूट गए।

दीवारों में भी गोली के निशान साफ दिखाई दे रहे हैं। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की है। खोखे और कारतूस भी कब्जे में लिए गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गोली की आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी थी। कुछ ग्रामीणों का कहना है कि पहले तो वह सोचते रहे की किसी की बारात में पटाखे चल रहे हैं। बाद में पता चला कि बदमाशों ने फायरिंग की है। ग्रामीण दिनभर सहमे रहे। उनका कहना है कि आज तक ऐसा मंजर नहीं देखा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed