फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The body of the missing child was found, the family suspects murder

Yamuna Nagar News: लापता बच्चे का शव मिला परिजनों को हत्या का शक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Aug 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
The body of the missing child was found, the family suspects murder
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। गांव रायपुर कामी माजरा से बुधवार शाम साढ़े छह बजे चार साल का प्रिंस लापता हो गया। परिवार उसे तलाशता रहा और थाने में गुमशुदगी की शिकायत भी दी। लापता होने के 12 घंटे बाद प्रिंस गांव से आधे किमी. दूर गांव पांसरा के ट्यूबवेल के नाले में औंधे मुंह मृत पड़ा मिला। परिजनों ने प्रिंस के सिर पर चोट के निशान देख उसकी हत्या का शक जताया, पर इस संबंध में पुलिस को शिकायत नहीं दी। पुलिस प्रारंभिक जांच में पुलिस ट्यूबवेल पर नहाते समय पैर फिसल कर गिरने के कारण मौत होना मान रही है।
गांव रायपुर कामी माजरा निवासी रविंद्र कुमार ने बताया कि वह प्लाईवुड फैक्टरी में काम करते हैं। उनके छह बच्चे हैं, जिनमें पांच बेटियां व सबसे छोटा बेटा प्रिंस है। बुधवार शाम साढ़े छह बजे प्रिंस घर के बाहर खेल रहा था, जिसके बाद वह लापता हो गया। पूरे परिवार ने उसकी शाम से रातभर तलाश की, पर उसका कुछ पता नहीं चला। पूरे गांव में मुनादी भी कराई, पर प्रिंस नहीं मिला। तब थाना सदर यमुनानगर में उसकी गुमशुदगी की शिकायत दी।
विज्ञापन

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। सुबह सात बजे घर पर सूचना आई कि करीब आधे किमी. दूर साथ लगते गांव पांसरा में ट्यूबवेल के नाले में एक बच्चा मृत पड़ा मिला है। मौके पर जाकर उसकी शिनाख्त प्रिंस के रूप में की। प्रिंस नाले में औंधे मुंह पड़ा था। उसके सिर पर चोट के निशान थे। प्रिंस का शव घर से आधे किमी दूर मिलने व सिर पर चोट के निशान होने से उन्हें शक है कि उसकी हत्या की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रक्षाबंधन से पहले पांच बहनों ने खो दिया इकलौता भाई
प्रिंस के चाचा बलिंद्र ने बताया कि भाई रविंद्र को बड़ी मन्नतों के बाद प्रिंस के रूप में लड़का मिला था। प्रिंस से पूरे परिवार का लगाव था। मैं, भाई व भाभी व उसकी पांचों बहनें उसे बड़ा लाड़ करती थीं। प्रिंस एक साल से स्कूल जाने लगा था, पता नहीं था शाम में आंखों से ओझल हुआ प्रिंस मृत हालत में मिलेगा। आठ दिन बाद रक्षाबंधन पर्व है, उससे पहले ही प्रिंस के रूप में उसकी पांच बहनों ने अपना इकलौता भाई खो दिया है। प्रिंस की पांचाें बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बड़ी मन्नतों से पाए प्रिंस के यूं चले जाने से भाई रविंद्र व भाभी को भी बड़ा सदमा लगा है।

प्रिंस के लापता होने का मामला बुधवार रात ही दर्ज कर लिया गया था। प्रिंस की मौत पर परिजनों की ओर से किसी तरह के आरोप में शिकायत नहीं आई है। प्रारंभिक जांच में मौत की वजह ट्यूबवेल पर नहाते समय पैर फिसल कर गिरने के कारण होना पता लगी है। साथ ही सिर पर चोट के निशान भी ट्यूबवेल के नाले में पड़े ईंट-पत्थर पर औंधे मुंह गिरने से आए होंगे। - लखविंद्र, जांच अधिकारी, थाना सदर यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed