फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The body of a young man missing for a week was found in the river

एक सप्ताह से लापता युवक का शव नदी में मिला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
The body of a young man missing for a week was found in the river
आठ दिन पहले गांव खुंडेवाला से लापता हुए 20 वर्षीय जरनैल का शव रविवार को राक्षी नदी से बरामद हुआ। जरनैल एक जनवरी से लापता था और परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। छप्पर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। एक जनवरी को शाम करीब सात बजे जरनैल घर से निकला था। जिसके बाद वह घर नहीं लौटा। दो दिन तलाश करने के पश्चात तीन जनवरी को जरनैल की मां सोना रानी ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस गुमशुदगी का केस दर्ज कर जरनैल की तलाश कर रही थी। गांववासियों व रिश्तेदार अपने स्तर पर उसकी तलाश करते रहे। सुबह ग्रामीणों ने एक शव राक्षी नदी में पड़ा है। सूचना पुलिस को दी गई। जांच में शव जरनैल का निकला। मृतक की मां ने बताया कि जरनैल की शादी दो वर्ष पहले हुई थी, लेकिन उसकी पत्नी कुछ समय बाद अपने घर चली गई थी। पत्नी से उसकी अनबन रहती थी। जनरल के पिता की पहली ही मृत्यु हो चुकी है। उसकी चार बड़ी बहनें विवाहित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed