फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The body of a sixth grade student was found hanging from a fan in the room in the house

छठीं कक्षा की छात्रा का शव घर में कमरे में पंखे से लटका मिला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
The body of a sixth grade student was found hanging from a fan in the room in the house
छठी कक्षा में पढ़ने वाली 11 वर्षीय एक छात्रा का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। उसके दादा ने आवाज लगाई तो उसने दरवाजा नहीं खोला। जबरदस्ती जब दरवाजा खोला तो किशोरी का शव पंखे से लटका हुआ था। पड़ोस के लोगों ने पहुंचकर शव को नीचे उतारा। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया। गांव कुंजल कंबोयान में 11 वर्षीय खुशी का शव कमरे में एक पंखे से लटका मिला। दादा पालाराम ने बताया कि उसका बेटा अनिल अपनी पत्नी व दो बच्चों के साथ यमुनानगर दवाई लेने गया था। शाम पांच बजे वह भी पशुओं के लिए चारा लेने के लिए चले गए थे। करीब आधे घंटे बाद जब वह वापस लौटे तो खुशी को आवाज लगाई। कोई जवाब न मिलने पर वह कमरे में गए तो खुशी का शव पंखे लटका था और टीवी चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed