फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The body of a middle-aged man was recovered from a drain near the Chandpur underpass

Yamuna Nagar News: चांदपुर अंडरपास के पास नाले से अधेड़ का शव बरामद

Sat, 27 Dec 2025 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 27 Dec 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
The body of a middle-aged man was recovered from a drain near the Chandpur underpass
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शहर के चांदपुर अंडरपास के समीप शुक्रवार सुबह नाले की सफाई कर रहे कर्मचारियों को एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। कर्मचारियों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाय। मृतक की पहचान कैंप क्षेत्र के वीना नगर निवासी 50 वर्षीय रामबीर के रूप में हुई।
रामबीर बीते तीन दिनों से लापता थे। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी को लेकर गांधीनगर थाने में पहले ही रिपोर्ट दर्ज कराई हुई थी। शव मिलने की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और कपड़ों व अन्य पहचान के आधार पर शव की पुष्टि की।
विज्ञापन

गांधीनगर थाना प्रभारी जगबीर सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह नाले की नियमित सफाई का कार्य चल रहा था। इसी दौरान सफाई कर्मचारियों की नजर नाले में पड़े शव पर पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की गई। प्रारंभिक जांच में मृतक के शरीर पर किसी भी तरह के बाहरी चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। परिजनों ने पुलिस को बताया कि रामबीर तीन दिन पहले घर से किसी काम के लिए निकले थे। काफी तलाश के बाद भी जब कोई सुराग नहीं मिला तो थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। परिजनों ने मामले में किसी पर भी शक नहीं जताया है और न ही कोई शिकायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed