फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The body of a child drowned in the canal was found from Hamida Head

Yamuna Nagar News: हमीदा हेड से मिला नहर में डूबे बच्चे का शव

Tue, 27 May 2025 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 27 May 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
The body of a child drowned in the canal was found from Hamida Head
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। पश्चिमी यमुना नहर किनारे गया पत्थर फेंकते समय पांव फिसलकर नहर में डूबे तीर्थ नगर टपरियों निवासी 11 वर्षीय अनिकेत का शव सोमवार सुबह पुराना हमीदा हेड के पास से बरामद कर लिया गया है। गोताखोर राजीव व उसकी टीम ने शव को नहर से बाहर निकाला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया।
तीर्थ नगर की टपरियों निवासी 11 वर्षीय अनिकेत क्षेत्र के श्री कृष्णा पब्लिक स्कूल में चौथी कक्षा में पढ़ता था। शनिवार तड़के साढ़े पांच बजे के करीब अनिकेत शौच करने के लिए पानी की बोतल लेकर रेलवे पुल के नजदीक पश्चिमी यमुना नहर किनारे चला गया। तभी वहां नहर किनारे पड़े एक पत्थर को फेंकने का उसका मन किया।
विज्ञापन

जब वह नहर में पत्थर फेंकने लगा तो वह लड़खड़ा गया। जिसके बाद उसका पैर फिसल गया और वह नहर में डूब गया था। तब से उसकी तलाश की जा रही थी। सदर थाना प्रभारी कृष्ण कटारिया का कहना है कि नहर में डूबे बालक का शव हमीदा हैड से बरामद कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed